फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath attacks on rahul gandhi.

थोपी हुई महानता से राहुल गांधी जैसा व्यक्ति पैदा होता है : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Thu, 06 Sep 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 06 Sep 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath attacks on rahul gandhi.
लोधी समाज के कार्यक्रम में सीएम योगी व अन्य। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महानता थोपने से व्यक्ति महान नहीं हो सकता है। जब महानता थोपी जाती है तो राहुल गांधी जैसा व्यक्ति पैदा होता है। महानता कृतित्व व पुरुषार्थ से व्यक्ति के साथ जुड़ती है, जब व्यक्ति अपने पुरुषार्थ से महानता प्राप्त करता है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा सम्मान प्राप्त करता है।

विज्ञापन


बुधवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से विश्वेश्वरैया हॉल में आयोजित लोधी समाज की सामाजिक प्रतिनिधि बैठक में मुख्यमंत्री ने देश के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में वीरांगना अवंति बाई के बलिदान को याद करते हुए एटा में उनके नाम पर मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के नेताओं के बयान लोकतंत्र के लिए खतरनाक हैं। वे देश की अखंडता को नुकसान पहुंचाने वाले नक्सलवादी संगठनों को खुला समर्थन दे रहे हैं। विकास को बाधित करने, देश को असुरक्षित करने और लोकतंत्र की नींव कमजोर करने वाले ही प्रधानमंत्री मोदी का विरोध कर रहे हैं। सम्मेलन को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद राजवीर सिंह, बाबूराम निषाद ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राम जन्मभूमि के लिए कल्याण का बलिदान अविस्मणीय

मुख्यमंत्री ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन को नई दिशा देने के लिए प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का बलिदान अविस्मरणीय है। उन्होंने अयोध्या में मंदिर के लिए अपनी सरकार से इस्तीफा दिलाकर आदर्श स्थापित किया।

यूनेस्को ने कुंभ को माना अंतराष्ट्रीय धरोहर
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2012-13 उज्जैन कुंभ से पहले देश में कुछ तत्व कुंभ को पर्यावरण के लिए खतरा, भेदभाव, महिला विरोधी बताकर इसका विरोध कर रहे थे। जब केंद्र सरकार ने इसे सही परिप्रेक्ष्य में रखा तो यूनेस्को ने भी कुंभ को अंतरराष्ट्रीय धरोहर माना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed