{"_id":"61c5ea330f11701f1050632e","slug":"yogi-adityanath-attacking-samjwadi-party-in-ayodhya-and-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा पर हमला: सीएम योगी बोले- हम सबका विकास करते हैं, वे राम भक्तों पर गोली चलवाते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा पर हमला: सीएम योगी बोले- हम सबका विकास करते हैं, वे राम भक्तों पर गोली चलवाते हैं
Fri, 24 Dec 2021 09:26 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 24 Dec 2021 09:26 PM IST
सार
योगी ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण सांप्रदायिकता का प्रतीक नहीं, यह भारत के राष्ट्र मंदिर के निर्माण का प्रतीक है। एक तरफ मोदी के नेतृत्व की भाजपा की सरकार और दूसरी तरफ वह लोग भी थे जो रामभक्तों पर गोलियां चलवाते थे।
विज्ञापन
बहराइच में जन विश्वास यात्रा के दौरान सभा को संबोधित करते योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या और बहराइच में अपने संबोधन के दौरान सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अयोध्या ने दीपोत्सव के माध्यम से देश और दुनिया के सामने अपनी पहचान बनाई। आज भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के माध्यम से उसको एक नई दिशा प्राप्त हुई है। उन्होंने कहाकि एक तरफ सबका साथ सबका विकास की बात करने वाले हम लोग हैं तो दूसरी तरफ रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले हैं। मुख्यमंत्री अयोध्या के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय आयुष मेले में शुक्रवार को योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण सांप्रदायिकता का प्रतीक नहीं, यह भारत के राष्ट्र मंदिर के निर्माण का प्रतीक है। एक तरफ मोदी के नेतृत्व की भाजपा की सरकार और दूसरी तरफ वह लोग भी थे जो रामभक्तों पर गोलियां चलवाते थे। उन्होंने जनता से सवाल किया कि रामभक्तों की सरकार चाहिए या रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वालों की। सीएम ने कहा कि अयोध्या को ऐसी नगरी के रूप में विकसित करना है, जो दुनिया की सबसे सुंदर नगरी हो। इससे मुख्यमंत्री ने अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला व हनुमानगढ़ी में माथा टेका और आरती।
विज्ञापन
वहीं बहराइच में जन विश्वास यात्रा के दौरान महसी के रमपुरवा बाग में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि माफिया की अवैध कमाई पर सरकार का बुलडोजर चलता है तो विपक्षियों को पीड़ा होती है। जब अयोध्या में राममंदिर का निर्माण होता है या फिर महराजा सुहेलदेव की याद में स्मारक का निर्माण होता है या जिलों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण होता है, तब भी विपक्षियों को पीड़ा होती है। सीएम ने कहा कि एक हजार वर्ष पूर्व विदेशी आक्रांता को रौंदने का काम महाराजा सुहेलदेव ने किया था। भाजपा ने उन्हें सम्मान दिया। उनके नाम पर मेडिकल कॉलेज बनवाया। सपा, बसपा व कांग्रेस समेत किसी पार्टी ने उन्हें सम्मान नहीं दिया। जो लोग महाराजा सुहेलदेव के अनुयायी हैं, वे कभी भी सैयद सालार मसूद गाजी के समर्थकों से हाथ नहीं मिलाएंगे। उन्होंने कहा कि सपा देश को बांटने वाले व कमजोर करने वाले को सम्मान देती है। जिन्ना जैसे देशद्रोहियों का महिमा मंडन करती है।
विज्ञापन