फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath attacked back on rahul gandhi over rafale deal.

राहुल गांधी बेचारे हैं, उन्हें तथ्यों की जानकारी नहीं: राफेल मुद्दे पर सीएम योगी का पलटवार

Sat, 22 Sep 2018 11:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 22 Sep 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath attacked back on rahul gandhi over rafale deal.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति जानता है, कौन चोर है। किसने देश की योजनाओं पर डाका डाला है। राहुल गांधी वास्तव में बेचारे हैं। उन्हें वास्तविकता और तथ्यों की जानकारी नहीं है। जो लिखकर मिलता है, उनकी मजबूरी वही बोलने की रहती है।

विज्ञापन


योगी ने कहा कि राहुल गांधी ने अगर जनभावनाओं का सम्मान किया होता तो इस प्रकार की बचकाना हरकत नहीं करते और बचकाना बयान नहीं देते। इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस को को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


दरअसल, राहुल ने प्रधानमंत्री को पहले देश का चौकीदार बताया था, फिर नारा लगाते हुए कहा कि गली-गली में शोर है, देश का चौकीदार चोर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय (22-23 सितंबर) दौरे पर गोरखपुर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर क्लब में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास, आसरा योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया, फिर गोरखनाथ मंदिर चले गए। मंदिर में ही मुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों से बात की और कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला बोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed