{"_id":"5db480ab8ebc3e93ae3f4d03","slug":"yogi-adityanath-and-governor-congratulated-people-on-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दी दीपावली की बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दी दीपावली की बधाई
Sun, 27 Oct 2019 12:47 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 27 Oct 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने प्रकाश पर्व दीपावली पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की मंगलकामना की है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपों का यह पर्व समृद्धि का प्रतीक है। दीपावली का पर्व सभी लोगों के जीवन में उजाला लाए एवं नई खुशियों का संचार करे। उन्होंने कहा कि असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही निहित है। हमें ऐसे पावन अवसरों पर अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए जो दुखी तथा जरूरतमंद हों।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि दीपावली असत्य, अन्याय एवं शोषण के खिलाफ संघर्ष एवं विजय का उत्सव है। यह अंधकार पर प्रकाश, कपट व कटुता पर सरलता व सद्भाव की विजय का भी द्योतक है। राज्य सरकार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपावली के आयोजन की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा को ‘दीपोत्सव’ के आयोजन के माध्यम से पुनर्प्रतिष्ठित कर संपूर्ण विश्व समुदाय को अयोध्या की महिमा से परिचित कराने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रकाश पर्व दीपावली की बधाई दी है। इनके अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा उर्फ मोना, रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने भी दीपावली की शुभकामनाएं दी है।