{"_id":"6857167137221274120a380c","slug":"yoga-was-performed-in-12-postures-of-surya-namaskar-at-bhatkhande-cultural-university-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1260768-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भातखंडे संस्कृति विवि में सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं में किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भातखंडे संस्कृति विवि में सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं में किया योग
विज्ञापन
भातखंडे संस्कृति विवि में सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं में किया योग
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विवि में सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं में योगाभ्यास के साथ ही विश्व संगीत दिवस भी मनाया गया। एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि ऑल इंडिया रेडियो की पूर्व निदेशक डॉ. मीनू खरे, भातखंडे विवि की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह, कुलसचिव डॉ. सृष्टि धवन समेत विवि के विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियाें ने नियमित योग करने का संकल्प लिया। पुरातन छात्र सभा की ओर से डॉ. सीमा भारद्वाज के निर्देशन में संगीत दिवस पर योग विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। (माई सिटी रिपोर्टर)
योग करने व्हीलचेयर पर पहुंचे 88 साल के बुजुर्ग
इंदिरानगर के बी-ब्लॉक में स्थित हिमांशु पार्क में जन कल्याण समिति की ओर से योगाभ्यास कराया गया। 88 साल के एमईएस से सेवानिवृत्त पीएन गुप्ता योग करने व्हीलचेयर से पहुंचे।समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह, उपाध्यक्ष एसएस नागपाल समेत बड़ी संख्या में पहुंचे कॉलोनीवासियों ने ट्रेनर की मौजूदगी में योग किया।