फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yoga is necessary for global peace: Padmashree Dr. HR Nagendra

वैश्विक शांति के लिए योग जरूरी : पद्मश्री डॉ. एचआर नागेंद्र

Tue, 17 Jun 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 17 Jun 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Yoga is necessary for global peace: Padmashree Dr. HR Nagendra
वैश्विक शांति के लिए योग जरूरी : पद्मश्री डॉ. एचआर नागेंद्र
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इसका विषय दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण और समावेश के लिए योग रहा।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह दस बजे कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति संजय सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि हर किसी को योग करना चाहिए। ध्यान एवं प्राणायाम हमें विकार एवं अहंकार से बाहर निकालता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योग अनुसंधान संस्थान बंगलूरू के कुलाधिपति विवेकानंद और पद्मश्री डॉ. एचआर नागेंद्र रहे। एचआर नागेंद्र ने कहा कि शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य और वैश्विक शांति के लिए योग बहुत जरूरी है। वहीं, कुलाधिपति विवेकानंद ने योग के महत्व की जानकारी दी। साथ ही, इजिप्ट की योग गुरु हाला इस्माइल याकूब ने भी वर्चुअल माध्यम से योग के लाभ बताए। ब्रह्म कुमारी संस्थान की बीके स्वर्णलता, प्रो. राजीव चौधरी, प्रो. जीडी शर्मा और इसाबेला बोमरितो आदि वक्ताओं ने अपने व्याख्यान दिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में तीन सत्र आयोजित किए गए। व्याख्यान के बाद 159 शोध छात्रों एवं प्रतिभागियों के शोध पत्रों का वाचन हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. कौशिकी सिंह, डॉ. देवेश कटियार, डॉ. गौरव गोयल और डॉ. अमिता शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed