फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yoga helps in making the society healthy

Lucknow News: समाज को स्वस्थ बनाने में सहायक है योग

Fri, 30 May 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 30 May 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Yoga helps in making the society healthy
लविवि में योग उत्सव कार्यक्रम का आगाज, प्रति कुलपति ने रखे विचार
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में योग विभाग और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान की ओर से योग उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रति कुलपति प्रोफेसर मनुका खन्ना ने किया। उन्होंने कहा कि योग जीवन का निर्माण करता है और समाज को स्वस्थ बनाने में सहायक है।
विज्ञापन




संकाय समन्वयक डॉ. अमरजीत यादव ने कहा कि योग प्राचीन भारतीय परंपरा व संस्कृति की अमूल्य देन है। इस दौरान योग एवं समग्र स्वास्थ्य विषय पर आयोजित सेमिनार में शूलिनी विश्वविद्यालय के योग विशेषज्ञ डॉक्टर निधीश कुमार यादव ने ताया कि योग शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी विकार, उच्च रक्तचाप, निम्न रक्तचाप और जीवन संबंधी कई प्रकार के विकारों के प्रबंधन में लाभकारी है। अध्यक्षता पटेल चेस्ट संस्थान के पूर्व निदेशक प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद ने की। विशिष्ट अतिथि आईपीएस किरन यादव रहीं।
विज्ञापन


काॅमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया

लविवि के द्वितीय परिसर ग्राउंड में सुबह छह बजे से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से जुड़े काॅमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। इसमें योगिक सूक्ष्म व्यायाम तथा ताड़ासन, उत्तानपादासन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन, वक्रासन, भुजंगासन, सेतुबंधासन आदि आसनों का अभ्यास कराया गया। नाड़ी- शोधन प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, ध्यान और शांति पाठ भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed