फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yearly meeting of RSS is on 24 October.

UP: आरएसएस भविष्य की योजनाओं पर वृंदावन में करेगा मंथन, 24 अक्तूबर को वार्षिक बैठक

Sat, 28 Sep 2024 12:58 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 28 Sep 2024 12:58 AM IST
सार

उपचुनाव से पहले आरएसएस की वार्षिक बैठक का आयोजन को लेकर सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। वृंदावन के परखम में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, केसी मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, आलोक कुमार और अतुल लिमये मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Yearly meeting of RSS is on 24 October.
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की वार्षिक बैठक 24 अक्तूबर को वृंदावन में होगी। इसमें राष्ट्रवाद की मुहिम को धार देने के साथ भविष्य की योजनाओं का खाका तैयार किया जाएगा। साथ ही, अगले साल होने वाले शताब्दी वर्ष की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि उपचुनाव से पहले आरएसएस की वार्षिक बैठक का आयोजन को लेकर सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। वृंदावन के परखम में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, केसी मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, आलोक कुमार और अतुल लिमये मौजूद रहेंगे। इनके अलावा देश भर से 11 क्षेत्रों के क्षेत्र संघचालक, सह क्षेत्र संघचालक, क्षेत्र प्रचारक, सह क्षेत्र प्रचारक, क्षेत्र कार्यवाह व सह क्षेत्र कार्यवाह भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


सभी प्रांतों के प्रांत संघचालक, सह प्रांत संघचालक, प्रांत कार्यवाह, सह प्रांत कार्यवाह, प्रांत प्रचारक व सह प्रांत प्रचारक भी कार्यकारी मंडल की बैठक में रहेंगे। इसी तरह कार्यकारी मंडल की बैठक में भाजपा, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विद्या भारती, भारतीय मजदूर संघ और भारतीय किसान संघ सहित विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री भी बुलाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed