{"_id":"63970f2a9000196b77139850","slug":"yazdan-apartment-being-demolished","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yazdan Apartment: यजदान अपार्टमेंट की याचिका खारिज, चलने लगा हथौड़ा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yazdan Apartment: यजदान अपार्टमेंट की याचिका खारिज, चलने लगा हथौड़ा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू
Mon, 12 Dec 2022 11:02 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:02 PM IST
सार
नजूल की जमीन पर बने यजदान अपार्टमेंट को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा। इससे अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदने वाले 35 परिवारों को झटका लगा है।
विज्ञापन
यजदान अपार्टमेंट (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में हजरतगंज में प्राग नरायन रोड पर नजूल की जमीन पर बने 48 फ्लैट के छह मंजिला यजदान अपार्टमेंट के लोगों की याचिका खारिज हो गई। इसके चलते एलडीए ने एक बार फिर अपार्टमेंट को पूरी तरह जमींदोज करने के लिए सोमवार से हथौड़ा चलाना शुरू कर दिया। 50 से अधिक कामगार छत एवं दीवारें गिराने में शाम तक जुटे रहे। उधर, मंगलवार को हाईकोर्ट में प्रकरण की सुनवाई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जीएसटी चोरी के खिलाफ छापेमारी पर अनिश्चितकालीन रोक, व्यापारियों के आक्रोश को देखकर लिया गया निर्णय
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव में आरक्षण: बड़ी संख्या में मिलीं आपत्तियां, जहां जरूरी वहीं किया जाएगा परिवर्तन
विज्ञापन
कामगारों ने सोमवार को अपार्टमेंट का एक हिस्सा तो लगभग क्षतिग्रस्त कर दिया। जोन छह के प्रभारी (प्रवर्तन) राम शंकर ने बताया कि अपार्टमेंट की तरफ से लोग शासन में गए थे, पर इन्हें राहत नहीं मिली। अब अपार्टमेंट तोड़ने में कोई बाधा आने की उम्मीद कम है। यहां 36 परिवारों ने फ्लैट खरीदे हैं।