{"_id":"5b89917d42c792465f7cfeda","slug":"yagyadutt-said-i-am-also-unhappy-with-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब विधान परिषद में यज्ञदत्त शर्मा ने कहा मेरी भी पीड़ा है, पर बोल नहीं सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब विधान परिषद में यज्ञदत्त शर्मा ने कहा मेरी भी पीड़ा है, पर बोल नहीं सकता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
विधान परिषद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद में सभापति की कुर्सी पर बैठे अधिष्ठाता यज्ञदत्त शर्मा ने अफसरशाही की कार्यशैली पर अपनी पीड़ा का इजहार कर सत्ता पक्ष को चौंका दिया। वहीं विपक्ष ने मेज थपथपाते हुए अधिष्ठाता की सराहना की।
विज्ञापन
सपा के सदस्य शशांक यादव परिषद में अफसर शाही के निरंकुश होने का मुद्दा उठा रहे थे।
यादव ने कहा कि नौकरशाही इतनी निरंकुश हो गइ है कि ना तो जनप्रतिनिधियों की सुनती है ना सरकार के मंत्रियों की। जनहित के मामलों में भी अफसरों का रुख अच्छा नहीं है इससे जनप्रतिनिधियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
अधिष्ठाता यज्ञदत्त शर्मा ने शशांक को बैठाते हुए कहा कि मेरी भी पीड़ा है, लेकिन इस पीठ पर बैठकर कुछ बोल नहीं सकता हूं। शर्मा के कथन से सत्ता पक्ष में बैठे उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, सरकार के मंत्री और भाजपा के एमएलसी चौंक गए। वहीं सपा, बसपा और कांग्रेस के सदस्यों ने मेज थपथपाकर उनका समर्थन किया।
विज्ञापन