फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yadav Singh occupied 320 plots in just four years.

'सरकारी दामाद' ने चार साल मे हथियाए 320 प्लॉट!

Sat, 06 Dec 2014 07:49 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Dec 2014 07:49 AM IST
विज्ञापन
Yadav Singh occupied 320 plots in just four years.

नोएडा अथॉरिटी के चीफ इंजीनियर रहे यादव सिंह व उसकी पत्नी कुसुम लता के अधिकार वाली कंपनियों के प्लाट आवंटन के खेल की कलई खुलने लगी है। आयकर विभाग के सूत्र बताते हैं कि यादव सिंह सिंडीकेट ने चार साल में 320 से अधिक प्लाट को हथियाए थे, जिसकी मौजूदा कीमत लगभग 750 करोड़ रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


यानी एक प्लाट की मौजूदा कीमत औसतन ढाई करोड़ रुपये है। यादव सिंह सिंडीकेट ने इन प्लाटों की खरीद फरोख्त पर बड़े पैमाने पर आयकर चोरी की है, जिनका आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों का कहना है कि नोएडा अथॉरिटी ने साल 2011-12 में कुल 319 प्लाट को आवंटित किया, जिसमें 31 प्लाट यादव सिंह सिंडीकेट के खाते में आए। इन 31 प्लाट में पांच बड़े प्लाट शैक्षिक संस्थान और अन्य ग्रुप हाउसिंग व व्यावसायिक प्लाट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार नोएडा अथॉरिटी ने चार साल में यादव सिंह की पत्नी कुसुम लता की कंपनियों को 320 से अधिक प्लाट आवंटित किए, जिसे यादव सिंह सिंडीकेट ने कंपनियों सहित बेच दिया है।

पत्नी की कंपनियों ने करोड़ों कमाए

Yadav Singh occupied 320 plots in just four years.

आयकर छापामारी में यादव सिंह, कुसुम लता, राजेंद्र मनोचा, नम्रता मनोचा, अनिल पेशावरी के आवास एवं कार्यालय से प्लाट के जो दस्तावेज मिले हैं, उसकी जांच में पाया गया है कि इन प्लाटों को काफी महंगे दाम पर बेचकर करोड़ों रुपये कमाए गए थे।

सूत्र बताते हैं कि एक-एक प्लाट को दो से पंद्रह करोड़ कीमत में कंपनी सहित रियल एस्टेट कंपनियों को बेचा गया। यादव सिंह सिंडीकेट ने नोएडा अथॉरिटी के इन प्लाटों को दोबारा बेचकर जो मुनाफा कमाया, उसका उल्लेख आयकर रिटर्न में भी नहीं किया। सिंडीकेट करोड़ों रुपये के आयकर को डकार गया।

ईडी और सीएम को अगले हफ्ते रिपोर्ट

Yadav Singh occupied 320 plots in just four years.

आयकर विभाग नोएडा ऑथॉरिटी के चीफ इंजीनियर रहे यादव सिंह और उसकी पत्नी कुसुमलता के ठिकानों पर छापामारी की रिपोर्ट अगले हफ्ते ईडी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेजेगा। उम्मीद है सोमवार शाम तक यह जांच रिपोर्ट पूरी हो जाएगी और बाकी के लॉकरों की जांच भी पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed