{"_id":"5b9cd7b4867a557ff9674370","slug":"yadav-community-is-with-bjp-says-deputy-cm-keshav-prasad-maurya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये अंदर की बात है यादव समुदाय भाजपा के साथ है: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये अंदर की बात है यादव समुदाय भाजपा के साथ है: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 15 Sep 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
यूपी में समाजवादी पार्टी के मूल वोटबैंक पर दावा करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यदुवंशी (यादव समाज) भाजपा के साथ है। वो शनिवार को लखनऊ के गोमती नगर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे पास पिछड़े वर्ग का सबसे शानदार गुलदस्ता है। हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। हमारे विधायक व नेता बड़ी संख्या में पिछड़े वर्ग के हैं। यूपी की 54 फीसदी जनसंख्या पिछड़े वर्ग की है। पिछले वर्ग को संवैधानिक दर्जा देकर सरकार ने इस वर्ग का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि ये अंदर की बात है कि यदुवंशी समाज हमारे साथ है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रदेश में महागठबंधन की काट के लिए भाजपा जातिवार सम्मेलन कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को यादव समुदाय का सम्मेलन किया गया है। जिसमें बूथ लेवल से लेकर प्रदेश स्तर तक के यादव जाति के कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन को भाजपा की सपा के यादव वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
यादव समुदाय को समाजवादी पार्टी का वोटबैंक माना जाता है। भाजपा का प्रयास सम्मेलन के माध्यम से इस समुदाय का दिल जीतना है। उपमुख्यमंत्री ने जातिवार आयोजित सम्मेलन से समाज को बांटने के आरोपों को निराधार बताया है। कहा कि सपा-बसपा व कांग्रेस ने दूध में नींबू मिलाने का काम किया लेकिन हमने तो दूध में चीनी मिलाने का काम किया है।
उपमुख्यमंत्री ने एससी-एसटी एक्ट से अगड़े वर्ग की नाराजगी की बात को गलत बताया और कहा कि सरकार कानून का दुरुपयोग नहीं होने देगी। जो भी एससी-एसटी से जुड़े लोगों का उत्पीड़न करेगा वो कार्रवाई से बच नहीं पाएगा।
'विपक्ष को कानून-व्यवस्था पर मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगने का नैतिक आधार नहीं'
वहीं, कनून-व्यवस्था पर विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा मांगने पर केशव ने कहा कि विपक्ष को इसका नैतिक आधार नहीं है। सपा व भाजपा के शासन काल में इतना फर्क है कि सपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण प्राप्त था पर आज अगर अपराधी पाताल में भी छिपा है तो वो बच नहीं पाएगा।