फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   X-ray machine malfunctioned in district hospital, people strayed for investigation

Lucknow News: जिला अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब, जांच को भटके लोग

Sun, 19 Mar 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 19 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine malfunctioned in district hospital, people strayed for investigation
रायबरेली। जिला अस्पताल में लगी डिजिटल एक्सरे मशीन शनिवार सुबह खराब हो गई। इससे एक्सरे जांच कराने आए मरीजों को वापस कर दिया गया। करीब 100 मरीज को जांच कराने के लिए भटकना पड़ा। सोमवार तक मशीन के ठीक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में फ्री जांच करने के लिए डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई गई है। इस मशीन में रोजाना 100 से अधिक मरीजों का एक्सरे किया जाता है। शनिवार सुबह आठ बजे मशीन को ऑन करने का प्रयास किया गया, लेकिन मशीन ऑन नहीं हुई। मशीन का मुख्य कंप्यूटर खराब हो गया।
विज्ञापन

उधर, सुबह 8 बजे से पहले ही जांच कराने के लिए मरीजों की लाइन लग चुकी थी।काफी प्रयास के बाद भी जब मशीन चालू नहीं हुई तो मरीजों को लौटा दिया गया। सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या ने बताया कि डिजिटल एक्सरे मशीन अचानक खराब हो गई। उसे ठीक कराने के लिए लखनऊ से इंजीनियर बुलाए गए हैं। प्रयास किया जा रहा है कि सोमवार को मरीजों को जांच के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और डिजिटल एक्सरे मशीन की डिमांड की
एक्सरे मशीन के खराब होने के बाद रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अल्ताफ हुसैन और मरीजों की सुविधा को देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने एक और डिजिटल एक्सरे मशीन की डिमांड की है। एक्सरे की दो मशीनें लगने से मरीजों को जांच जल्द हो सकेगी। लोगों को घंटों लाइन में नहीं खड़े रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed