{"_id":"65bab217c9e2794edf097978","slug":"x-ray-machine-broken-patient-got-lost-for-examination-raebareli-news-c-101-1-slko1033-110064-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एक्सरे मशीन खराब, जांच को भटके मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एक्सरे मशीन खराब, जांच को भटके मरीज
Thu, 01 Feb 2024 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 01 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल में लगी एक्सरे मशीन खराब हो गई है। इससे ओपीडी में आए मरीजों को जांच की सुविधा नहीं मिली। मरीजों को जांच के लिए भटकना पड़ा। एक्सरे कक्ष के बाहर नोटिस भी चस्पा कर दी गई। वार्डों में भर्ती और इमरजेंसी के मरीजों को ही पोर्टेबल मशीन से एक्सरे जांच की सुविधा मिल सकी।
जिला अस्पताल के एक्सरे कक्ष में रोज 100 से लेकर 150 मरीजों की एक्सरे जांच होती है। इसमें ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा रहती है। गत मंगलवार को अचानक मशीन ने काम करना बंद कर दिया। किसी तरह मरीजों की जांच की गई।
बुधवार को ओपीडी में आए सामान्य मरीजों की जांच पूरी तरह से बंद रही। गेट पर मशीन के खराब होने के कारण एक्सरे न होने के संबंध में नोटिस भी चस्पा कर दी गई। ओपीडी में तमाम मरीज जांच करवाने के लिए पहुंचे, लेकिन जांच न होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
वार्डों में भर्ती मरीजों की ही जांच पोर्टेबल मशीन से की गई। मशीन छोटी होने के कारण जांच के लिए भर्ती मरीजों को भी इंतजार करना पड़ा। जांच की सुविधा बहाल करने के लिए इंजीनियर बुलाए गए हैं। मशीन को ठीक कराने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द मशीन ठीक हो जाए, जिससे ओपीडी में आने वाले मरीजों की एक्सरे जांच हो सके।
अब जांच के लिए दूसरे दिन आना होगा
जिला अस्पताल की एक्सरे मशीन के खराब होने के कारण ओपीडी में आए मरीजों को जांच के लिए भटकना पड़ा। बेहटा गांव निवासी राजेश कुमार अपनी बेटी का एक्सरे करवाने के लिए आए थे। ओपीडी में डॉक्टर ने एक्सरे जांच लिखी, लेकिन मशीन खराब होने के कारण उसे वापस जाना पड़ा।
उसका कहना है कि अब जांच करवाने के लिए दूसरे दिन आना होगा। सलोन के भवानीपुर निवासी छह साल के सरवन की जांच करवाने के लिए मां शिवकली जिला अस्पताल गई थी। उसे भी इंतजार करने के बाद घर वापस जाना पड़ा। इसी तरह ओपीडी में आए अन्य मरीजों को भी जांच की सुविधा नहीं मिली।
एक्सरे मशीन में तकनीकी खामी आ गई है। मशीन को ठीक करने में इंजीनियर जुटे हैं। पोर्टेबल मशीन से किसी तरह रोगियों का एक्सरे कराया जा रहा है। ओपीडी के मरीजों को मशीन ठीक होते ही सुविधा मिलेगा।
डॉ. महेंद्र मौर्या, सीएमएस जिला अस्पताल