फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wrong PNG bill, complaint not heard

Lucknow News: पीएनजी का गलत आया बिल, शिकायत पर सुनवाई नहीं

Wed, 03 Jun 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Wrong PNG bill, complaint not heard
लखनऊ। राजधानी के उपभोक्ताओं तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने की रफ्तार सुस्त है। इसके साथ ही जिनका कनेक्शन है, उनके भी बिल गलत बन रहे हैं और इसकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। गलत बिल पर पेनाल्टी भी लगा दी जा रही है।
विज्ञापन

वृंदावन योजना के सेक्टर-19 बी में रहने वाले अभिषेक गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने भूतल और पहली मंजिल पर पीएनजी के दो कनेक्शन ले रखे हैं। 18 फरवरी को नीचे वाले कनेक्शन का बिल 4013 रुपये आया, जो पहले 600 या 700 रुपये आता था। मीटर में पीएनजी के कर्मचारियों ने गलत सीआरएन नंबर लिख दिया था, जिससे मीटर नंबर और सीआरएन नंबर मिसमैच हो गया। इससे बिल बनाते वक्त ऊपर के कनेक्शन के सीआरएन में नीचे के कनेक्शन का बिल बना दिया। भूतल के कनेक्शन की रीडिंग 110 किलो थी, जबकि ऊपर के कनेक्शन की रीडिंग 39 किलो थी। मामले में पीएनजी कस्टमर केयर में शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। सिर्फ शिकायत नोट कर ली गई। दोबारा आए बिल पर पेनाल्टी लगा दी गई। उधर, कंपनी की ओर से बताया गया कि मामले को दोबारा दिखवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed