फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wrong information in CBSE hindi book

बच्चन के नाम से पढ़ाई जा रही सोहनलाल द्विवेदी की कविता!

Sun, 03 Jan 2016 10:00 AM IST
आलोक पराड़कर/अमर उजाला, लखनऊ
आलोक पराड़कर/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 03 Jan 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
wrong information in CBSE hindi book

सूबे में सीबीएसई से जुड़े स्कूलों की सातवीं कक्षा में हिंदी की पुस्तक में जो कविता हरिवंश राय बच्चन के नाम से पढ़ाई जा रही है, वह वास्तव में सोहनलाल द्विवेदी की है। ‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती...’ शीर्षक कविता काफी चर्चित रही है लेकिन इसके कवि को लेकर काफी लोगों को भ्रम है।

विज्ञापन


यही कारण है कि इंटरनेट पर भी इसके बारे में भ्रामक सूचनाएं हैं। सीबीएसई के विद्यालयों के लिए पाठ्यपुस्तकों का प्रकाशन करने वाले कृति प्रकाशन लिमिटेड ने हिंदी की  पाठ्यपुस्तक मेधा (भाग-सात) के पृष्ठ 93 पर पाठ 15 के अंतर्गत इसके कवि के रूप में हरिवंश राय बच्चन का नाम प्रकाशित किया है।
विज्ञापन


जब इस प्रकाशन के लखनऊ के इंदिरानगर स्थित कार्यालय से संपर्क किया गया तो संपादक प्रभाशंकर गुप्त ने माना कि इस कविता को इंटरनेट से लिया गया था। प्रकाशन अधिकारियों को जब इंटरनेट पर ‘कविता कोश’ में सोहनलाल द्विवेदी के नाम से इस कविता के प्रकाशित होने के बारे में बताया गया तो उन्होंने अन्य स्रोतों से जांच कराकर इसे सही कराने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने दिया था स्पष्टीकरण

wrong information in CBSE hindi book

इस पूरे विवाद से यह सवाल भी उठा है कि पाठ्यपुस्तकों में जिस कविता को हजारों बच्चे कवि के नाम के साथ याद करते हैं, उनके चयन का स्रोत क्या होता है? क्या इनके प्रकाशक साहित्यकारों की रचनावलियों से रचनाओं का मिलान करते हैं या वे केवल इंटरनेट से ही काम चला लेते हैं?

पिछले कुछ समय से इस कविता को लेकर फैले भ्रम का कारण यह भी है कि कुछेक स्थानों पर अमिताभ बच्चन ने इस कविता को उद्धृत किया था।

सोशल मीडिया पर उठे विवाद के बाद अमिताभ ने अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर लिखा था, ‘ये कविता बाबूजी की नहीं है, इसके रचयिता सोहनलाल द्विवेदी हैं...कृपया इस कविता को बाबूजी, डॉ. हरिवंश राय बच्चन के नाम पर न दें...ये उन्होंने नहीं लिखी है’।

परामर्शदाता बोले, बगैर सहमति डाल दिया नाम

wrong information in CBSE hindi book

पाठ्यपुस्तक में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर एवं पूर्व अध्यक्ष कुमार पंकज का नाम परामर्शदाता के तौर पर प्रकाशित किया गया है।

हालांकि ‘अमर उजाला’ ने जब कुमार पंकज से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि मेरा इस प्रकाशन से कोई संबंध नहीं है और न ही मेरा नाम छापने के लिए मुझसे सहमति ली गई है।

प्रसिद्ध कव‌ि नरेश सक्सेना का कहना है, ये बहुत गंभीर है कि पाठ्यपुस्तकों में गलत नाम से कविताएं छप रही हैं। पाठ्यपुस्तकों में पूरी छानबीन के बाद रचनाएं शामिल की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed