{"_id":"6b00705e3d96096fba0bfbb0","slug":"safe-house-lucknow-news-c-13-1-lko1065-2017906-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पीएम के आगमन को लेकर तीन सेफ हाउस बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पीएम के आगमन को लेकर तीन सेफ हाउस बने
विज्ञापन
पीएम के आगमन को लेकर तीन सेफ हाउस bne
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजधानी आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए शहर के तीन प्रमुख अस्पतालों में सेफ हाउस बनाए गए हैं। इनमें कानपुर रोड स्थित लोकबंधु राजनारायण, लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान और संजय गांधी पीजीआई शामिल हैं। तीनों अस्पतालों में इमरजेंसी से लेकर आईसीयू तक के इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों ने सेफ हाउस की तैयारियों का जायजा लिया।
तीनों अस्पतालों में करीब 50 डॉक्टरों और कर्मचारियों की टीम बनाई गई है। इसमें कार्डियोलॉजी, मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी रोग समेत दूसरे विशेषज्ञ विभागों के डॉक्टर शामिल किए गए हैं। इसके अलावा नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तत्काल इलाज शुरू कर सकेगी।
सेफ हाउस में जरूरी दवाओं के साथ इलाज में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और दूसरे संसाधनों की व्यवस्था की गई है। इमरजेंसी में भर्ती करने से लेकर गंभीर स्थिति में आईसीयू में इलाज देने तक की तैयारी की गई है। अस्पतालों में बेड, जरूरी चिकित्सा उपकरण और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। ब्लड का भी इंतजाम किया गया है। शुक्रवार को अधिकारियों ने तीनों अस्पतालों में पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने इमरजेंसी, आईसीयू, दवाओं और डॉक्टरों की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों और चिकित्सा टीमों को आपात स्थिति में तत्काल सक्रिय होने के निर्देश दिए।