Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NBRI to launch new floriculture mission in Jammu and Kashmir

Lucknow News: जम्मू-कश्मीर में फूलों की खेती का नया मिशन शुरू करेगा एनबीआरआई

Fri, 20 Nov 2026 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
NBRI to launch new floriculture mission in Jammu and Kashmir

विज्ञापन

- राज्य सरकार के साथ मिलकर किसानों को उन्नत किस्में और तकनीक देगा संस्थान
- जनजातीय क्षेत्रों में औषधीय पौधों पर भी होगा काम

लखनऊ। जम्मू-कश्मीर में फूलों और औषधीय पौधों की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ ने राज्य स्तरीय मिशन का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत अलग-अलग क्षेत्रों की जलवायु के अनुकूल फूलों की किस्में चुनी जाएंगी। किसानों को उन्नत पौधे, खेती की तकनीक और प्रशिक्षण देने के साथ नर्सरी व फूलों की खेती के समूह विकसित किए जाएंगे। जनजातीय क्षेत्रों में औषधीय पौधों की खेती और उनसे उत्पाद तैयार करने पर भी काम होगा।

किसानों को बाजार से जोड़ने की तैयारी

इस संबंध में एनबीआरआइ में जम्मू-कश्मीर के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रशासनिक सचिव बबीला रखवाल के साथ बैठक हुई। इसमें एनबीआरआई और सीएसआइआर-भारतीय समेकित औषधि संस्थान जम्मू ने संयुक्त शोध और तकनीकी सहयोग पर चर्चा की। प्रस्तावित मिशन में फूलों की खेती से लेकर प्रसंस्करण और बिक्री तक की व्यवस्था विकसित की जाएगी।
विज्ञापन


जनजातीय ज्ञान का होगा वैज्ञानिक परीक्षण

जनजातीय क्षेत्रों के पारंपरिक वैद्यों से औषधीय पौधों की जानकारी जुटाई जाएगी। वैज्ञानिक इस ज्ञान का दस्तावेजीकरण और परीक्षण करेंगे। इसके आधार पर हर्बल उत्पादों और नई औषधियों पर शोध होगा। जनजातीय परिवारों को पौधों की खेती, प्रसंस्करण और उत्पाद निर्माण से जोड़कर रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed