फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   written exam will be conducted for LT grade teachers recruitment

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा इस बार लिखित, और भी कई अहम बदलाव जारी, यहां पढ़ें डिटेल

Fri, 16 Mar 2018 01:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 Mar 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
written exam will be conducted for LT grade teachers recruitment
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए बृहस्पतिवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहली बार एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती लिखित परीक्षा के माध्यम से होगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित इस परीक्षा के जरिये राजकीय स्कूलों में 15 विषयों में कुल 10768 शिक्षकों की भर्ती की जानी है।
विज्ञापन


इनमें 5364 पुरुष और 5404 महिला शिक्षकों के पद शामिल हैं। भर्ती केवल लिखित परीक्षा से होगी। इंटरव्यू नहीं होगा। आयोग ने परीक्षा का विस्तृत विज्ञापन अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल निर्धारित की गई है जबकि परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल है। एलटी ग्रेड पुरुष शिक्षकों की भर्ती हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर, उर्दू, जीव विज्ञान, संस्कृत, कला, संगीत, वाणिज्य, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान और कृषि विषय में की जाएगी जबकि एलटी ग्रेड महिला शिक्षकों की भर्ती कृषि को छोड़कर अन्य सभी 14 विषयों में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी और इसमें माइनस मार्किंग भी होगी। प्रत्येक प्रश्न के चार वैकल्पिक उत्तर होंगे। गलत उत्तर पर एक प्रश्न के लिए निर्धारित अंक को एक तिहाई काट लिया जाएगा। अगर कोई परीक्षार्थी किसी सवाल का एक से अधिक उत्तर देता है तो भी इसे गलत माना जाएगा और मानइस मार्किंग होगी। अगर परीक्षार्थी कोई उत्तर नहीं देता है तो माइनस मार्किंग नहीं होगी।

आयु में मिली छूट

written exam will be conducted for LT grade teachers recruitment
शैक्षिक अर्हता के तहत अभ्यर्थी के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से शिक्षा स्नातक या उसके समकक्ष उपाधि अनिवार्य होगी। साथ ही संबंधित विषय में स्नातक की उपाधि भी होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए एक जुलाई 2018 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में पांच वर्ष की छूट रहेगी जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 15 वर्ष की छूट मिलेगी।

दो घंटे में देना होगा डेढ़ सौ सवालों का जवाब
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 150 सवाल पूछे जाएंगे और अभ्यर्थियों को इनका जवाब देने के लिए कुल दो घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक सवाल एक नंबर का होगा। यानी पूर्णांक 150 होगा। प्रश्नपत्र दो भागों में बंटा होगा। पहले भाग में सामान्य अध्ययन के वस्तुनिष्ठ प्रकार के 30 प्रश्न होंगे और दूसरे भाग में मुख्य विषय से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रकार के 120 प्रश्न होंगे। मुख्य विषय में चार खंड होंगे, जिनमें भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र और नागरिक शास्त्र विषय शामिल होंगे। प्रत्येक खंड में 60  प्रश्न होंगे। अभ्यर्थियों को चार में से किन्हीं दो खंडों का चयन करके उत्तर देना होगा।

आयोग ने पाठ्यक्रम भी किया जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के विस्तृत विज्ञापन में पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया है। पाठ्यक्रम में स्पष्ट कर दिया गया है कि सभी 15 विषयों से किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके साथ ही बताया गया है कि सामान्य अध्ययन के तहत भारत के इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारत एवं विश्व का भूगोल, भारत एवं विश्व का भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल, भारतीय राजनीति एवं शासन, संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, लोकनीति एवं अधिकारिक मुद्दे, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं, सामान्य विज्ञान और हाईस्कूल स्तर की प्रारंभिक गणित से जुड़े सवाल आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed