फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   written exam for senior residents

सीनियर रेजीडेंट के लिए होगी लिखित परीक्षा

Mon, 22 Jul 2019 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
written exam for senior residents
सीनियर रेजीडेंट के लिए होगी लिखित परीक्षा
विज्ञापन

डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अब सीनियर रेजीडेंट डाक्टरों की भर्ती लिखित परीक्षा के जरिए होगी। इसके आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और फिर साक्षात्कार होगा। इसके बाद उन्हें तैनाती मिलेगी। यह व्यवस्था सीनियर रेजीडेंटों की भर्ती को लेकर उठने वाले विवाद की वजह से बनाई गई है।

लोहिया संस्थान में 39 विभाग हैं। इन विभागों में करीब 150 सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों की तैनाती की जाती है।
अभी तक इनकी तैनाती के वक्त साक्षात्कार लिया जाता था। पिछले साल कई विभागों में इनकी तैनाती को लेकर सवाल उठे। इसकी शिकायत राजभवन तक की गई। इस पर लोहिया संस्थान प्रशासन ने इस बार भर्ती प्रक्रिया में पहले लिखित परीक्षा कराने का फैसला लिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रद्युमन सिंह ने बताया कि लिखित परीक्षा में 80 नंबर के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। फिर 20 अंक का साक्षात्कार होगा। इन दोनों में पास होने वालों की तैनाती की जाएगी। रेजिडेंट की भर्ती तीन साल के लिए होगी। रेजिडेंट को करीब 70 हजार रुपये मासिक भत्ता के साथ आवास और इलाज की सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed