फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   written and interview for JE AE exam

सीधी भर्ती खत्म, देनी होगी लिखित परीक्षा

Tue, 24 Jun 2014 10:37 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Jun 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
written and interview for JE AE exam

प्रदेश सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग के जरिये सहायक अभियंता (एई) व अवर अभियंता (जेई) के पद पर साक्षात्कार के द्वारा सीधी भर्ती की व्यवस्था समाप्त कर दी है।

विज्ञापन


अब लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के  बाद ही इन पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए नई नियमावली तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

उम्मीद की जा रही है कि इससे प्रतिभाशाली इंजीनियरों का प्रदेश की शासकीय इंजीनियरिंग सेवा की ओर झुकाव बढ़ेगा।

प्रदेश में लंबे अर्से से सरकारी व सहायता प्राप्त प्राविधिक विभागों व संस्थानों में जेई व एई की भर्ती सीधे साक्षात्कार के जरिये हो रही थी।

इंजीनियर्स एसोसिएशन इससे इंजीनियरिंग सेवा में गुणवत्ता के प्रभावित होने का तर्क देते हुए चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के द्वारा करने की मांग कर रहा था।
विज्ञापन


अब शासन ने इस पर अमल करते हुए दोनों की सेवाओं के लिए अलग-अलग नई नियमावली बना दी है।

प्रदेश के कार्मिक विभाग ने उप्र सहायक अभियंता सम्मिलित प्रतियोगिता परीक्षा नियमावली-2014 व उप्र अवर अभियंता सम्मिलित प्रतियोगिता परीक्षा नियमावली-2014 अलग-अलग जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें इंजीनियरिंग व अन्य विभागों में अवर अभियंता व सहायक अभियंता (सिविल), (विद्युत), (यांत्रिक) व (प्राविधिक) एवं इनके समकक्ष व समरूप पदों पर नियुक्ति इसी नियमावली से होगी।

नियमावली में लिखित परीक्षा व इंटरव्यू की व्यवस्था करते हुए चयन की विस्तृत प्रक्रिया तय की गई है।

प्रमुख सचिव कार्मिक राजीव कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अब यह नियमावली ही प्रभावी होगी।

मतलब साफ है कि इंजीनियरिंग सेवा के इन दोनों ही पदों पर सभी तरह की नियुक्तियां नई नियमावली के अनुसार की जाएंगी।

इस तरह होगा इंजीनियरों का चयन
- जेई व एई के पद पर नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के जरिये होगी।  

- चयन प्रक्रिया एक हजार अंकों में संपन्न होगी।

- 750 अंकों की बहुविकल्प लिखित परीक्षा होगी जिसमें 375-375 अंकों के दो प्रश्नपत्र होंगे।

- लिखित परीक्षा के बाद आयोग 250 नंबर का साक्षात्कार आयोजित करेगा।

- साक्षात्कार के लिए आयोग तय करेगा कि किस स्तर तक प्राप्त अंक वाले अभ्यर्थियों को बुलाया जाए।

- साक्षात्कार में प्राप्त अंक को लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक से जोड़कर मेरिट बनाई जाएगी।

- यदि दो या अधिक अभ्यर्थी बराबर अंक हासिल करें तो लिखित परीक्षा में अधिक अंक पाने वाले का नाम सूची में पहले रखा जाएगा।

- यदि दो या अधिक अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में भी बराबर अंक प्राप्त करें तो आयु में वरिष्ठ अभ्यर्थी को पहले मौका मिलेगा।

- आयोग नियमानुसार सिविल, विद्युत, यांत्रिक व प्राविधिक श्रेणी की सूचियां तैयार कर विभागों के संबंध में अभ्यर्थियों की वरीयता पर विचार करेगा।

इसके बाद संबंधित विभाग के नियुक्ति प्राधिकारी को उतनी संख्या में नाम भेजा जाएगा जितना वे मांगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed