फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wrestlimg championship starts in Nandini nagar in Gonda.

गोंडा: तीन दिवसीय कुश्ती चैम्पियनशिप का आगाज, कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह को घोषित किया गया संघ का उपाध्यक्ष

Thu, 11 Nov 2021 02:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 Nov 2021 02:02 PM IST
सार

गोंडा जिले के नंदिनीनगर में तीन दिवसीय कुश्ती चैम्पियनशिप का आगाज हो गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने झंडारोहण कर किया।

विज्ञापन
Wrestlimg championship starts in Nandini nagar in Gonda.
शुभारंभ कार्यक्रम में मौजूद यूपी के कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश भर के कुश्ती सितारों की आमद से नंदिनी नगर का आंगन रोशन हो गया है। 66वीं पुरुष एवं 24वीं महिला सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का महासमर गुरुवार से शुरू हो गया। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने झंडा फहराकर चैम्पियनशिप का शुभारंभ किया। चैम्पियनशिप में 26 राज्यों समेत रेलवे व सेना की कुल 29 टीमें हिस्सा ले रही हैं। तीन दिवसीय चैम्पियनशिप में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बजरंग पुनिया व रवि दाहिया समेत देश भर के करीब 1025 पहलवान प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।

विज्ञापन


चैम्पियनशिप नवाबगंज के नंदिनीनगर महाविद्यालय में आयोजित की जा रही है। इस मौके पर ही कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह को राष्ट्रीय कुश्ती संघ का एसोसिएट उपाध्यक्ष घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष का पद चुनाव के बाद दिया जाता है लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते उन्हें एसोसिएट उपाध्यक्ष घोषित करने का अधिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed