फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wrestlers showed tricks in Dangal

Lucknow News: दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेच

Tue, 28 Jan 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 28 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed tricks in Dangal
जगजीत इंटर कॉलेज इकौना में आयोजित  दंगल प्रतियोगिता में दांव आजमाते पहलवान।
कटरा (श्रावस्ती) जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में पहलवान पूर्वांचल केसरी उत्तम त्रिपाठी के नेतृत्व में सोमवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। दंगल में पहले दिन काठमांडू, मध्य प्रदेश, अयोध्या, ग्वालियर, उत्तराखंड, हरियाणा, बिहार, देहरादून, रुड़की, मुरादाबाद के पहलवानों ने अपना दम दिखया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में नेपाल के काठमांडू से आए पहलवान आशिक अली व मध्य प्रदेश के गौरव के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें आशिक अली विजयी रहे। अयोध्या के शंकर दास व ग्वालियर के सनी के मध्य हुए मुकाबले में शंकर दास ने सनी को पटकनी दी। हरियाणा की महिला पहलवान माही व बिहार की पुष्पांजलि के बीच हुए मुकाबले में माही ने बाजी मारी।
विज्ञापन

उत्तराखंड के राजा कुरैशी व देहरादून के शैतान पहलवान के मध्य हुई कुश्ती में राजा कुरैशी भारी पड़े। मध्य प्रदेश के गौरव व देहरादून के कल्लू के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। ग्वालियर के काली घटा व रुड़की के राजा कुरैशी के बीच हुए मुकाबले में राजा कुरैशी ने बाजी मारी। इसी तरह मुरादाबाद के खलील व देहरादून के टाइगर पहलवान के मध्य हुए कुश्ती में खलील पहलवान विजेता बने। विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed