फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wrestlers body found hanging in bjp media incharge's house in lucknow

योगी से सम्मानित पहलवान का शव भाजपा मीडिया प्रभारी के घर में फांसी पर लटका मिला

Sun, 14 Jul 2019 06:18 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sun, 14 Jul 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
wrestlers body found hanging in bjp media incharge's house in lucknow
रेशम सिंह - फोटो : amar ujala
ठाकुरगंज निवासी और  भाजपा मीडिया प्रभारी मौला अली ने रविवार सुबह जब अपने घर के दूसरे कमरे का दरवाजा खोला तो वे हैरान रह गए। कमरे में कल रात रुके रेशम सिंह (26) का शव फांसी पर लटका मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।  
विज्ञापन


बताया गया कि हरदोई का रहने वाला रेशम सिंह शनिवार रात अपने दोस्त वारिस गाजी के साथ मौला अली के घर आया था। उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं था इसलिए वह वहीं रुक गया। सुबह 10 बजे के करीब मौला अली ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, न खुलने पर बाहर से दरवाजा खोला गया तो देखा कि रेशम सिंह ने कमरे में लगे छत वाले पंखे में चादर व दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एसआई विनय मिश्रा ने मौक-ए-वारदात की जांच की। बताया गया कि मृतक अविवाहित और राष्ट्रीय स्तर का कुश्ती खिलाड़ी था। उसे सीएम योगी सम्मानित कर चुके हैं। रेशम अंतरराष्ट्रीय पहलवानी का गोल्ड मैडल भी हासिल कर चुका है। बताया गया कि कल रेशम का मोबाइल गिर गया था जिससे वह परेशान था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed