{"_id":"61af0b50734b796bf862c3aa","slug":"worship-will-be-done-in-27-shiva-temple-on-kashi-vishwanath-corridor-inaugration","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : काशी विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण पर 27 हजार शिव मंदिरों में होगी पूजा अर्चना, भाजपा के शक्ति केंद्रों पर होगा सीधा प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : काशी विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण पर 27 हजार शिव मंदिरों में होगी पूजा अर्चना, भाजपा के शक्ति केंद्रों पर होगा सीधा प्रसारण
Tue, 07 Dec 2021 12:50 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:50 PM IST
सार
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण समारोह पर होने वाले कार्यक्रम का प्रदेश के 27 हजार शिव मंदिरों में सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस कार्यक्रम के जरिए करीब 10 लाख लोगों को जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण समारोह पर उत्तर प्रदेश के 27 हजार शिव मंदिरों में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के साथ लोकार्पण का सीधा प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद और पार्टी पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
भाजपा ने ग्रेंड काशी-दिव्य काशी कार्यक्रम के तहत काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण समारोह का 27 हजार शक्ति केंद्रों पर सीधा प्रसारण कार्यकर्ताओं और जनता को दिखाने की व्यवस्था की है। शक्ति केंद्र के क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर परिसर में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले मंदिर में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के साथ पूजा अर्चना और भजन कीर्तन किए जाएंगे। शक्ति केंद्रों पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के जरिये करीब दस लाख लोगों को इससे जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन