{"_id":"0573089b94e5972d722f252644c9dfb4","slug":"world-tour-of-minister-court-probes","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रियों के 'वर्ल्ड टूर' पर अब 21 को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रियों के 'वर्ल्ड टूर' पर अब 21 को होगी सुनवाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 18 Jan 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने प्रदेश के कई मंत्रियों के विदेश दौरे के मामले में दायर पीआईएल पर अगली सुनवाई 21 जनवरी को नियत की है।
विज्ञापन
कोर्ट ने यह आदेश समाजिक कार्यकर्त्री नूतन ठाकुर की जनहित याचिका पर दिया। याची के अनुसार जब मंत्री विदेश जाए तो उनके विभाग संबंधी शासकीय कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए।
क्योंकि ये आम जनता से जुड़े होते हैं। ऐसे में वैकल्पिक व्यक्ति के उपलब्ध न होने पर विदेश जाने वाले मंत्रियों का कार्य फिलहाल यहां मौजूद अन्य मंत्रियों को सौंपा जाना चाहिए।
विज्ञापन
याची के वकील अशोक पांडेय के मुताबिक राज्य सरकार की तरफ से मामले की सुनवाई मुल्तवी किए जाने का आग्रह किया गया।
गौरतलब है कि शुक्रवार को ही इस पर सुनवाई होनी थी लेकिन कोर्ट ने इसे आगे बढ़ा दिया।