फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   World Heart Day today: Don't kill your heart in the pursuit of an attractive body

विश्व हृदय दिवस आज : आकर्षक शरीर की चाहत में दिल की न लें जान

Mon, 29 Sep 2025 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
World Heart Day today: Don't kill your heart in the pursuit of an attractive body

विज्ञापन


लखनऊ। अच्छा शरीर बनाने की चाह में युवा जिम के साथ ही प्रोटीन सप्लीमेंट का अंधाधुंध सेवन करते हैं। प्रोटीन सप्लीमेंट में मौजूद स्टेरॉयड से भले ही उनकी बॉडी आकर्षक बन जाए, पर दिल की सेहत खराब हो जाती है। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के हृदय रोग विशेषज्ञ प्रो. भुवन चंद्र तिवारी ने इसे लेकर युवाओं को चेताया है।

प्रो. भुवन चंद्र तिवारी के मुताबिक अचानक जिम में ज्यादा मेहनत करने से शरीर भले ही बने पर इसका दिल पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। कई युवा प्रोटीन सप्लीमेंट और स्टेरॉयड का सेवन करके शरीर को अच्छा बनाने की कोशिश करते हैं। इसके बाद शरीर दिखने में भले ही हष्ट-पुष्ट नजर आए, लेकिन भीतर से वह खोखला हो जाता है। खासकर दिल पर इसके प्रभाव बेहद खतरनाक होते हैं। ऐसे में बिना प्रशिक्षण ज्यादा जिम करने और स्टेरॉयड सेवन, दोनों से बचना चाहिए।
विज्ञापन


--

10 साल में चार गुना हो गए युवाओं में हार्ट अटैक के मामले

प्रो. तिवारी ने बताया कि अपने देश में बाकी दुनिया के मुकाबले दिल के रोग औसतन करीब 10 साल पहले शुरू हो जाते हैं। इससे बड़ी बात यह है कि युवाओं में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 10 साल पहले हार्ट अटैक के कुल मामलों में 10 फीसदी की ही उम्र 40 वर्ष से कम होती थी। अब यह आंकड़ा करीब 40 फीसदी पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

रक्तदान से 5 और टहलने से 50% कम होता है खतरा

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष प्रो. तूलिका चंद्रा के मुताबिक कई अध्ययन बताते हैं कि नियमित रक्तदान से हार्ट अटैक का खतरा पांच फीसदी तक कम हो जाता है। वहीं, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षय प्रधान के मुताबिक नियमित रूप से 30 मिनट टहलने से हार्ट अटैक का खतरा 50 फीसदी तक कम किया जा सकता है।

--

हार्ट अटैक के लिए जोखिम के कारक

मोटापा, धूम्रपान, नींद पूरी न होना, शुगर, उच्च रक्तचाप, खराब जीवन शैली, व्यायाम न करना, परिवार में किसी को 40 साल से कम उम्र में हार्ट अटैक, कोलेस्ट्राॅल का उच्च स्तर।


--

लक्षण

सीने में दर्द, जकड़न, बाएं कंधे में दर्द, थकान महसूस करना, सांस लेने में समस्या, दिल की धड़कन तेज होना, सांस फूलना, जबड़े में दर्द होना, रात में पसीना, पैर-टखनों या पेट में सूजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed