{"_id":"59d322544f1c1b9e538b55f7","slug":"world-bank-will-invest-in-tajmahal-area-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल क्षेत्र के विकास पर खर्च किए जाएंगे 156 करोड़ रुपए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल क्षेत्र के विकास पर खर्च किए जाएंगे 156 करोड़ रुपए
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने विश्व बैंक के सहयोग से संचालित प्रो.पुअर टुरिज्म योजना के तहत 370 करोड़ रुपए की परियोजनाएं प्रस्तावित है।
विज्ञापन
इनमें ताजमहल और ताजमहल क्षेत्र के विकास से जुड़े लगभग 156 करोड़ रुपये के कार्य भी शामिल किये गये हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि ताजमहल अथवा ताजमहल क्षेत्र के विकास के सम्बन्ध में 156 करोड़ रुपए की जो परियोजनाएं प्रस्तावित की गई हैं।
उनमें आगरा के कछपुरा तथा मेहताब बाग क्षेत्र के पुनरुद्धार की 22 करोड़ 91 लाख रुपए की परियोजना तथा कछपुरा में 3 करोड़ रुपए की धनराशि से निर्मित कराया जाने वाला सीवेज ट्रीटमेण्ट प्लांट भी शामिल है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त ताजमहल एवं आगरा के किले के बीच शाहजहां पार्क तथा वॉक वे के पुनरुद्धार के लिए 22 करोड़ 66 लाख रुपए की परियोजना भी सम्मिलित की गई है।
ताजमहल के पश्चिमी द्वार पर 107 करोड़ 49 लाख रुपए की धनराशि से आगन्तुक केन्द्र का निर्माण एवं पार्किंग व्यवस्था का पुनर्सुधार कराया जाएगा।
इसके अलावा रिवरफ्रंट विकास के साथ -साथ रामबाग से मेहताबाग क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विकास की परियोजना भी प्रस्तावित की गई है।
यहां बता दें कि सरकार के छह महीने पूरे होने के अवसर पर डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने विभाग की ओर से एक बुकलेट जारी की थी, जिसमें आगरा का नाम नहीं था।
विज्ञापन
इसको लेकर यह आशंकाएं व्यक्त की जा रही थीं कि ताजमहल क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल नहीं है। सरकार के प्रवक्ता ने इन आशंकाओं को निराधार बताया है।