{"_id":"678564bebeffb925aa07afa8","slug":"workshop-on-e-khasra-investigation-and-farmer-registry-shravasti-news-c-104-1-srv1002-108850-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ई-खसरा पड़ताल व फार्मर रजिस्ट्री को लेकर हुई कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ई-खसरा पड़ताल व फार्मर रजिस्ट्री को लेकर हुई कार्यशाला
Tue, 14 Jan 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। एग्रीस्टैक योजना के तहत ई-खसरा पड़ताल व फार्मर रजिस्ट्री को लेकर कलेक्ट्रेट के तथागत हाल में सोमवार को प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन डीएम अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री कार्य से जुड़े कर्मचारियों की सराहना करके और बेहतर करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी के प्रयास से जिला टॉप-10 में है। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले केंद्र पुरस्कृत भी किए जाएंगे। जबकि काम में रुचि न लेने वालों पर कार्रवाई भी होगी। उन्होंने कहा कि सभी जनसेवा केंद्र इसमें विशेष रूचि लेकर निर्धारित लक्ष्य पूरा करें। लेखपालों से एक-दो दिन में कंबल वितरण पूरा करने का भी निर्देश दिया।
एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि विगत दिनों जिले की खराब प्रगति पर डीएम ने जो कार्रवाई की थी, उसे अब बेहतर स्थिति को देखते हुए बहाल करने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर डीडीओ रामसमुझ, एसडीएम भिनगा पीयूष जायसवाल, इकौना ओमप्रकाश, जमुनहा आशीष भारद्वाज, डीडीएजी सुरेंद्र चंद्र चौधरी, डीएओ अनिल प्रसाद मिश्र, एडीएओ अश्वनी यादव, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल, एटीएम, बीटीएम, टीएसी व सीएससी संचालक मौजूद रहे।