फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   workshop on covid 19 in bbau lucknow

कोविड-19 से जुड़ी कार्यशाला में बोले विशेषज्ञ, चुनौतियों को चिह्नित कर बनानी होगी रणनीति

Wed, 03 Mar 2021 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
workshop on covid 19 in bbau lucknow
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में ‘कोविड-19 के खिलाफ लड़ने के लिए स्वास्थ्य और जोखिम संचार पर स्क्रिप्ट लेखन व सामग्री विकास’ विषय पर मंगलवार को दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। उद्घाटन सत्र में डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. राणा प्रताप सिंह ने विज्ञान से जुड़ी जानकारियां व शोध आमजन तक पहुंचाने में आने वाली चुनौतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों को चिह्नित कर उसके आधार पर रणनीति तैयार करनी होगी। उन्होंने कहा कि ऐसी वैश्विक महामारी के पीछे हमारा विकास मॉडल भी कुछ हद तक जिम्मेदार है। हम विकास की अंधाधुंध दौड़ में पर्यावरण को क्षति पहुंचा रहे हैं। हमें अपने विकास मॉडल पर भी विचार करना होगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. मनोज पटेरिया एडवाइजर, साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च काउंसिल ने बताया कि डीएसटी कोरोना से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाने व आमजन को जागरूक करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने ‘कोविड कथा’ मल्टीमीडिया गाइड के बारे में बताया, जिसमें कोविड-19 से जुड़ीं सभी जानकारियां विस्तार से दी गई हैं। इसका विभिन्न भारतीय भाषाओं में अनुवाद भी किया गया है। विशिष्ट अतिथि प्रो. राजेश कश्यप पीजीआई ने कहा कि हमें खुद की सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ख्याल रखना होगा। कार्यशाला में प्रो. गोपाल सिंह डीन, स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन, प्रो. एपी सिंह, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, प्रो. गोविंद जी पांडेय, प्रो. विभूति राय लविवि, डॉ. रचना गंगवार आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed