फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traditions in the saree, a regal flair in the jewelry

Lucknow News: साड़ी में रीति-रिवाज, गहनों में रजवाड़ा अंदाज

Tue, 27 Oct 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 27 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Traditions in the saree, a regal flair in the jewelry
गणेशगंज ​स्थित दुकान में साड़ी व लहंगे पसंद करतीं महिलाएं व युवति।
लखनऊ। करवाचौथ पर सोलह शृंगार के साथ इस बार महिलाओं के लिए पारंपरिक अंदाज में नए फैशन का मेल बाजार में उतरा है। करवा वाली साड़ी में पूजा की झलक है तो बर्बरीक साड़ी अपने हल्के वजन और बारीक काम से आकर्षित कर रही है। वहीं, रजवाड़ा ज्वैलरी, डिजाइनर लहंगे और सजे-धजे करवे त्योहार की खरीदारी को खास बना रहे हैं। अमीनाबाद, दुबग्गा और सराफा बाजार में पारंपरिक परिधानों से लेकर पूजा की थाली तक के विकल्प उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

करवा वाली साड़ियों पर गहरे लाल और गुलाबी रंगों में पूजा के दृश्य, गोटा-पट्टी और आकर्षक डिजाइन उकेरे गए हैं। ये अमीनाबाद और दुबग्गा के बाजारों के साथ ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं। अमीनाबाद के दुकानदार विक्की गुप्ता के मुताबिक, इस बार बर्बरीक साड़ी भी पसंद की जा रही है। बारीक काम के कारण भारी दिखने वाली ये साड़ियां पहनने में हल्की हैं। गहरे रंगों के अलावा पेस्टल शेड्स में भी इनके विकल्प हैं। इनकी कीमत 1,000 से 4,000 रुपये तक है।
विज्ञापन

ऑनलाइन कारोबार की प्रतिनिधि आकांक्षा भटनागर ने बताया कि पति-पत्नी की थीम वाले डिजाइन भी बाजार में आए हैं। साड़ी के साथ मिलने वाला डिजाइनर दुपट्टा लुक को खास बनाता है। इनकी कीमत 3,000 से 4,500 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिल्क और ऑर्गेंजा लहंगों का आकर्षण
करवाचौथ के लिए हल्के और डिजाइनर लहंगे भी पसंद किए जा रहे हैं। दुकानदार सुरेंद्र गुप्ता के अनुसार, सिल्क के लहंगे 2,000 से 5,000 रुपये और ऑर्गेंजा के डिजाइनर लहंगे 3,000 से 20,000 रुपये तक में उपलब्ध हैं। कीमत डिजाइन और वजन पर निर्भर करती है।
रजवाड़ा ज्वैलरी और चूड़ियों का ट्रेंड
इस बार रजवाड़ा ज्वैलरी शृंगार का खास आकर्षण है। दुकानदार संजय के मुताबिक, सेट में रानी हार, चोकर, झुमके, कंगन और ब्रेसलेट शामिल हैं। कॉपर बेस्ड ये आभूषण सोने जैसी चमक देते हैं। इनकी कीमत 1,200 से 5,000 रुपये तक है। चूड़ी विक्रेता मोहम्मद रिजवान ने बताया कि रजवाड़ा कंगन के साथ पसंदीदा रंगों की चूड़ियां मिलाकर सेट तैयार किए जा रहे हैं। इनकी शुरुआती कीमत 1,000 रुपये है।

मिट्टी के करवे से चांदी के विकल्प तक
पूजा के लिए मिट्टी के करवे रंगों, गोटा-पट्टी और शीशों से सजाए गए हैं। इनकी कीमत 40 से 150 रुपये, जबकि करवाचौथ की विशेष थालियां 200 से 500 रुपये तक में उपलब्ध हैं। सराफा व्यापारी विनोद माहेश्वरी के अनुसार, बाजार में 70 ग्राम से लेकर अधिकतम वजन के चांदी के करवे उपलब्ध हैं। इनकी कीमत वजन पर निर्भर करती है। इन पर ओम और स्वस्तिक के डिजाइन बने हैं।

गणेशगंज स्थित दुकान में साड़ी व लहंगे पसंद करतीं महिलाएं व युवति।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed