फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   National security will be strengthened through civil-military coordination.

Lucknow News: सैन्य-नागरिक समन्वय से मजबूत होगी राष्ट्रीय सुरक्षा

Tue, 27 Oct 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
National security will be strengthened through civil-military coordination.
प्र​शिक्षण में शामिल स्वयंसेवक।
लखनऊ। ट्रेन विद योर आर्मी कैंप पहल के तहत छावनी स्थित गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में सोमवार को तीन दिवसीय सिविल डिफेंस मास्टर ट्रेनर्स कार्यक्रम शुरू हुआ। इस मौके पर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सैन्य व नागरिक समन्वय की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला गया। ड्रोन, हवाई खतरों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में 73 मास्टर ट्रेनर्स और सिविल डिफेंस स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। इसका उद्देश्य वर्तमान एवं उभरती सुरक्षा चुनौतियों के प्रति जमीनी स्तर पर तैयारियों को मजबूत करना है। मध्य उत्तर प्रदेश सब एरिया मुफ्सा के जीओसी मेजर जनरल मनीष कुकरेती ने जनजागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। सैन्य नागरिक समन्वय को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया। इसे आपातकालीन तैयारियों के लिए समग्र राष्ट्र दृष्टिकोण का हिस्सा बताया। कार्यक्रम 28 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें कक्षा आधारित प्रशिक्षण, प्रदर्शन और व्यावहारिक अभ्यास शामिल हैं।
विज्ञापन

होम गार्ड्स व सिविल डिफेंस के महानिदेशक डीके ठाकुर ने बताया कि प्रशिक्षण में आधुनिक युद्ध एवं उभरती सुरक्षा चुनौतियों पर ध्यान दिया जा रहा है। इसमें ड्रोन, हवाई खतरों, रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु खतरों को शामिल किया गया है। भ्रामक सूचनाओं, साइबर एवं डिजिटल खतरों तथा सुरक्षात्मक उपायों पर भी जानकारी दी जा रही है। मास्टर ट्रेनर्स को आपातकालीन प्रतिक्रिया से जुड़े विषयों पर भी तैयार किया जा रहा है। उनका उद्देश्य इस ज्ञान को सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों और आम नागरिकों तक पहुंचाना है।

प्रशिक्षण में शामिल स्वयंसेवक।

प्रशिक्षण में शामिल स्वयंसेवक।

प्रशिक्षण में शामिल स्वयंसेवक।

प्रशिक्षण में शामिल स्वयंसेवक।

प्रशिक्षण में शामिल स्वयंसेवक।

प्रशिक्षण में शामिल स्वयंसेवक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed