{"_id":"699b6b4ed7a86f2c0e0c1e9e","slug":"workers-body-found-in-drain-lucknow-news-c-13-knp1002-1617549-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नाले में मिला श्रमिक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नाले में मिला श्रमिक का शव
Mon, 23 Feb 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। जानकीपुरम इलाके में शनिवार दोपहर सेक्टर-3 निवासी श्रमिक सतीश सिंह (42) का शव नाली में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
श्रमिक के भाई रवि ने बताया कि शनिवार सुबह सतीश पत्नी संध्या को सेक्टर-7 स्थित निजी स्कूल छोड़ने गए थे। संध्या स्कूल में आया है। दोपहर करीब तीन बजे स्कूल के पास नाली में सतीश को शव पड़ा देख परिचित ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। सतीश शराब के आदी थे। आसपास मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि पत्नी को छोड़ने के बाद सतीश ने शराब पी थी और नशे की हालत में लड़खड़ाकर नाली में गिर पड़े। सतीश के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।