{"_id":"68a633febce55130850728d7","slug":"work-to-implement-naimish-nagar-scheme-begins-lucknow-news-c-13-knp1050-1346076-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नैमिष नगर योजना को जमीन पर उतारने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नैमिष नगर योजना को जमीन पर उतारने का काम शुरू
विज्ञापन
ग्रामीणों के साथ बैठक करते एलडीए अधिकारी।
लखनऊ। सीतापुर रोड पर प्रस्तावित नैमिष नगर योजना को एलडीए ने जमीन पर उतारने का काम शुरू कर दिया है। एलडीए की टीम ने बुधवार को बीकेटी तहसील के पुरवा गांव में किसानों के साथ एक बैठक की। इसमें योजना के लिए भूमि जुटाने के लिए समझौते के आधार पर जमीन लेने की बात की गई और किसानों की आशंकाओं को दूर किया गया।
संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि समझौते के आधार पर किसानों से जमीन लेने के लिए उनको फार्म बांटे गए। किसानों का रुख सकारात्मक है। जल्द ही जमीन के बैनामे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कुछ किसानों ने पुराने घर एवं आबादी की जमीन को सवाल किए। उन्हें बताया गया कि आबादी वाले पुराने घरों को छोड़ दिया जाएगा। किसानों को बताया गया कि जमीन का बैनामा होने के 10 दिन के भीतर सीधे किसान के बैंक खाते में पैसा आ जाएगा। भूमि का मुआवजा डीएम सर्किल रेट की बढ़ी हुई दरों के तहत शहरी क्षेत्र में दो गुना और ग्रामीण में चार गुना दिया जाएगा। योजना से करीब तीन लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी। इस बैठक में एलडीए की जोनल अधिकारी संगीता राघव, तहसीलदार अर्जन हेमचंद्र तिवारी, तहसीलदार बीकेटी शरद सिंह, पुरवा ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय लेखपाल शामिल हुए।
किसानों को मिलेगा लाभ
संयुक्त सचिव के अनुसार, किसानों को बताया गया है कि अभी इस इलाके में कोई बड़ी नियोजित आवासीय योजना नहीं है। नैमिष नगर विकसित होने से किसानों व उनके परिवारों को सीधा लाभ होगा। प्राधिकरण की ओर से योजना के साथ ही उसमें आ रहे गांवों में भी विकास कार्य कराया जाएगा। गांव के संपर्क मार्ग, जल निकासी, खेल मैदान, बरात घर, स्वास्थ्य केंद्र, तालाब, कब्रिस्तान, स्कूल, पार्क व श्मशान आदि को सुदृढ़ किया जाएगा।