{"_id":"696fef5e5244b8f6430214be","slug":"work-on-beautifying-the-sports-ground-has-begun-and-rs-15-crore-will-be-spent-lucknow-news-c-13-lko1070-1568472-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खेल मैदान संवारने का काम शुरू, डेढ़ करोड़ रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खेल मैदान संवारने का काम शुरू, डेढ़ करोड़ रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन
खेल मैदान संवारने का काम शुरू।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। जानकीपुरम सेक्टर-जे में लंबे इंतजार के बाद खेल मैदान का विकास शुरू हो गया है। करीब 25 वर्षों से उपेक्षित इस मैदान के संवारने का काम शुरू होने से काॅलोनीवासी उत्साहित हैं।
जानकीपुरम द्वितीय वार्ड के सेक्टर-जे में स्थित यह मैदान सेंट मैरी अस्पताल के पीछे और जनेश्वर एन्क्लेव के ठीक सामने विकसित किया जा रहा है। समाजसेवी विवेक शर्मा की ओर से इस मुद्दे को लगातार उठाए जाने और संबंधित विभागों में शिकायत दर्ज कराने के बाद एलडीए ने इसका संज्ञान लिया और विकास कार्य को स्वीकृति दी। मैदान को विकसित करने पर करीब 1.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
योजना के तहत मैदान का समतलीकरण, चाहरदीवारी, रनिंग ट्रैक, बच्चों के लिए खेल उपकरण, बैठने की व्यवस्था, हरियाली और प्रकाश व्यवस्था विकसित की जाएगी। इससे न केवल बच्चों और युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा, बल्कि बुजुर्गों के लिए भी सुबह-शाम टहलने और सामाजिक मेलजोल का सुरक्षित स्थान उपलब्ध होगा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह मैदान पहले झाड़ियों और कूड़े का अड्डा बन चुका था, जिससे असामाजिक गतिविधियों का भी खतरा बना रहता था। अब विकास कार्य शुरू होने से सुरक्षा और स्वच्छता दोनों में सुधार होगा।