फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Work of laying sewer line in Babuganj from today, diversion implemented

Lucknow News: बाबूगंज में सीवर लाइन बिछाने का काम आज से, डायवर्जन लागू

Tue, 14 Jan 2025 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Work of laying sewer line in Babuganj from today, diversion implemented

विज्ञापन
लखनऊ। बाबूगंज में मंगलवार से सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू होगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। इससे आम लोगों को दिक्कत न झेलनी पड़े और यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। यातायात पुलिस ने कार्यदायी संस्था को 28 फरवरी तक कार्य करने की अनुमति दी है।




डायवर्जन के तहत डालीगंज से आईटी की ओर जाने वाला यातायात नदवा बंधा होते हुए जा सकेगा। विवेकानंद अस्पताल, आठ व चार नंबर चौराहा और निशातगंज से डालीगंज जाने वाला यातायात लखनऊ विश्वविद्यालय हनुमान सेतु तिराहा होते हुए जा सकेगा। यातायात पुलिस ने डायवर्जन से संबंधित निर्देश जल निगम को भेजे हैं। इसमें कहा है कि नदवा बंधा स्थित खाटूश्याम मंदिर में कार्तिक मेला चल रहा है। इसलिए मार्शल की तैनाती पर्याप्त संख्या में कराई जाए।
विज्ञापन


ये भी इंतजाम करने के लिए कहा- कार्यदायी संस्था को कार्यस्थल पर क्रेन (हाईड्रा) की व्यवस्था करनी होगी।



- कार्यस्थल पर यातायात का दबाव रहता है, इसलिए कार्य रात 11 से सुबह 7 बजे तक किया जाएगा।

- कार्यस्थल के आसपास अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए हैं।



- रोड के दोनों किनारों पर मार्ग का चौड़ीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed