फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Work commissioned by housing development moves

आवास विकास में काम के हिसाब से चलता है कमीशन

Fri, 11 Apr 2014 02:34 AM IST
प्रवेंद्र/अमर उजाला, लखनऊ
प्रवेंद्र/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 Apr 2014 02:34 AM IST
विज्ञापन
Work commissioned by housing development moves

नगर निगम और एलडीए की तरह आवास विकास परिषद के इंजीनियर और अधिकारी भी कमशीनबाजी में पीछे नहीं हैं। यहां पर भी काम की मंजूरी से लेकर भुगतान तक पर कमीशन चलता है।

विज्ञापन


निर्माण कार्य और ग्र्रुप हाउसिंग पर करीब 12 फीसदी का चढ़ावा परिषद के अधिकारी कर्मचारी ले लेते हैं। वहीं कच्चे काम (मिट्टी) में तो यह करीब 25 फीसदी  तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग में कराए गए निर्माण कार्य का पेमेंट मांगने गए ठेकेदार को कमीशन न देने पर जूनियर इंजीनियर की धमकी देने का मामला भले ही ताजा हो पर आवास विकास परिषद में तो साल भर पहले ही एक ऐसा मामला आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार ने कमीशन की डील को लेकर हुई बातचीत और मांगे गए सामानों की खरीद की रसीद दी तब जाकर आरोपी सहायक अभियंता को सस्पेंड किया गया।

परिषद में काम करने वाले ठेकेदारों की मानें तो फाइल बनते ही कमीशन का खेल शुरू हो जाता है। जिस-जिस टेबल पर फाइल पहुंचती है, वहां-वहां सुविधा शुल्क देना पड़ता है।

यदि इसमें देर हो जाए तो फाइल लटका दी जाती है। कई बार तो कमीशन देने के बाद भी इंजीनियर फाइल लटका देते हैं। साल भर पहले एक ठेकेदार ने मजबूर होकर इसकी शिकायत आवास आयुक्त से की थी।

कमीशन के अलावा भी नित नई फरमाइश होने से परेशान ठेकेदार ने जब ऐतराज किया तो इंजीनियर ने उसके साथ अभद्रता की थी और भुगतान करने से मना कर दिया था।

यह मामला जब आवास आयुक्त के पास गया तब जाकर उसका भुगतान हुआ। करीब साल भर पहले एक इंजीनियर की कमीशनबाजी के पुख्ता सुबूत एक ठेकेदार ने आवास आयुक्त को सौंपे थे।


सुबूत में ठेकेदार ने फोन पर इंजीनियर से बातचीत की सीडी और उसके कार्यालय में आमने-सामने हुई बातचीत की वीडियो सीडी व इंजीनियर द्वारा मंगाए गए एसी और मोबाइल फोन के बिल दिए गए थे।

जांच के बाद आरोपी सहायक अभियंता को सस्पेंड कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed