फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Work at 'Samadhan Diwas' affected by Lekhpals' boycott of duties.

Lucknow News: लेखपालों के कार्य बहिष्कार से समाधान दिवस में काम प्रभावित

Sun, 04 Oct 2026 02:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Work at 'Samadhan Diwas' affected by Lekhpals' boycott of duties.
कार्य बहिष्कार पर बैठे लेखपाल।
लखनऊ। जिले में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मलिहाबाद और मोहनलालगंज तहसील में लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। समय पर पदोन्नति और भत्तों में वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों के काम से विरत रहने के कारण आय, जाति और निवास प्रमाणपत्रों के सत्यापन सहित राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित रहे। इससे समाधान की उम्मीद में तहसील पहुंचे कई फरियादियों को मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मोहनलालगंज में लेखपाल संघ के अध्यक्ष अमरीश और महामंत्री विकास दीक्षित ने बताया कि जिला इकाई के आह्वान पर कार्य बहिष्कार किया गया। उनकी मांगों में समय पर पदोन्नति, 10 वर्षों से लंबित तकनीकी पद घोषित करना और 16 वर्षों से भत्तों में वृद्धि नहीं होने का मुद्दा शामिल है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार और प्रदूषण की शिकायतें
मलिहाबाद में अनुज कुमार ने ग्राम पंचायत सचिव सुनील पर हैंडपंप मरम्मत और सीसीटीवी कैमरे के लिए निकाली गई धनराशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया। तरौना निवासी नौशाद ने बेहता नाले में हरदोई की फैक्ट्रियों से दूषित पानी आने की शिकायत की। उन्होंने इससे मवेशियों के बीमार होने और मछलियों के मरने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे की शिकायतें
सरोजनीनगर में जमीन से जुड़े मामले अधिक रहे। अजय कुमार दूबे ने सरकारी नाले पर बाउंड्री बनाकर कब्जे, रामचरन ने पुश्तैनी भूमि पर जबरन कब्जे और अंशुल राजवंशी ने सहखातेदार पर निर्धारित हिस्से से अधिक जमीन कब्जाने की शिकायत की। एसडीएम ने सभी मामलों की जांच के निर्देश दिए।

शिकायतें आईं 612, निपटीं केवल 75
लखनऊ। जिले की पांचों तहसीलों में कुल 612 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 75 का ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतें संबंधित विभागों को समयबद्ध निस्तारण के लिए भेजी गईं। सबसे अधिक 336 शिकायतें राजस्व से संबंधित थीं। पुलिस की 78, अन्य विभागों की 111, विकास की 46 और समाज कल्याण की 19 शिकायतें आईं। शिक्षा की पांच, स्वास्थ्य की तीन और नगर निगम की छह शिकायतें भी दर्ज हुईं। तहसील सदर में चार, मलिहाबाद में 11, बीकेटी में 27, मोहनलालगंज में 27 और सरोजनीनगर में छह मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ।

कार्य बहिष्कार पर बैठे लेखपाल।

कार्य बहिष्कार पर बैठे लेखपाल।

कार्य बहिष्कार पर बैठे लेखपाल।

कार्य बहिष्कार पर बैठे लेखपाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed