फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women will have to pay normal fare if AC of pink bus is damaged

पिंक बस में एसी खराब होने पर अब लगेगा साधारण किराया, महिलाओं को नहीं होगी परेशानी

Thu, 28 Nov 2019 01:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Nov 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
women will have to pay normal fare if AC of pink bus is damaged
प्रतीकात्मक तस्वीर

अब अगर पिंक बस का एसी खराब हुआ तो महिला यात्रियों को साधारण बस के किराये पर यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से इस बाबत फैसला लिया गया है। आलमबाग से दिल्ली, देहरादून, वाराणसी, इलाहाबाद रूट पर पिंक बसें चलती हैं।

विज्ञापन


लखनऊ से आठ रूटों पर 17 महिला पिंक एसी बसें संचालित होती हैं। इन बसों को वर्ष 2017 में निर्भया योजना के अंतर्गत खरीदा गया था। हालांकि, दो साल में ही इनकी हालत खराब हो गई है। आए दिन एसी खराब होने पर महिलाएं हंगामा कर कंडक्टर पर किराया वापसी को दबाव बनाती थी।
विज्ञापन


इसके चलते यह फैसला लिया गया है, ताकि महिला यात्रियों को परेशानी न हो। गौरतलब है कि मंगलवार को आलमबाग टर्मिनल पर पिंक बस का एसी खराब होने पर यात्रियों ने विरोध दर्ज कराया था। इसके बाद मामला क्षेत्रीय स्तर तक पहुंचा तो कंडक्टर को साधारण किराये में बस लेकर जाने के निर्देश क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद यह हुआ कि पिंक बस में एसी खराब होने पर रोशनदान से हवा आएगी, जिससे दिक्कतें नहीं होंगी और कंडक्टर साधारण किराया लेकर यात्रा करवाएगा।

डिफेंस एक्सपो : 11 जगहों से चलेंगी 105 सिटी बसें

डिफेंस एक्सपो में लोगों की सुविधा के लिए 11 जगहों से 150 सिटी बसें चलाई जाएंगी। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की ओर से इसकी तैयारियां की गई हैं। फरवरी में होने वाले डिफेंस एक्स्पो के अंतिम दो दिनों में आम जनता के लिए यह सुविधा दी जा रही है।

इसमें शहर के 11 स्थानों से बसें लोगों को डिफेंस स्थल तक पहुंचाएंगी। इसमें चारबाग, आलमबाग, कैंट के दो पॉइंट, हजरतगंज, अलीगंज,  पॉलिटेक्निक व पीजीआई से बसें चलेंगी। सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी आरके मंडल ने बताया कि डिफेंस एक्सपो तक लोगों को पहुंचाने के लिए इन बसों का संचालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed