फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women who defeated cancer gave a message of encouragement

Lucknow News: कैंसर को हराने वाली महिलाओं ने दिया हौसले का संदेश

Thu, 21 May 2026 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Women who defeated cancer gave a message of encouragement
कार्यक्रम में अ​भिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे, केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद व अन्य।
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग और लखनऊ ब्रेस्ट कैंसर सपोर्ट ग्रुप की ओर से बुधवार को कार्यक्रम ''आरोह 2026'' का आयोजन किया गया। चौक स्थित अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में हुए स्तन कैंसर से जंग जीतकर जीवन की नई राह बनाने वाली महिलाओं को समर्पित कार्यक्रम में यूपी समेत कई राज्यों से 300 से अधिक ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर्स महिलाओं ने परिवार के साथ हिस्सा लिया। इन महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि हौसला हो तो कैंसर से जंग जीतना मुश्किल नहीं है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कैंसर सर्वाइवर्स का रैंपवॉक करना रहा। रैंप पर उतरीं इन महिलाओं ने आत्मविश्वास, साहस और जिजीविषा का संदेश दिया। आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करना, बीमारी की समय रहते पहचान के लिए प्रेरित करना और कैंसर से जुड़े डर व सामाजिक कलंक को दूर करना था। इस दौरान सत्र ''होल्डिंग बैक टियर्स'' में कैंसर को हराने वालों व उनकी देखभाल करने वालों ने संघर्ष और अनुभव साझा किए।
विज्ञापन




सपोर्ट ग्रुप को बताया जरूरी

मुख्य अतिथि केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि कैंसर मरीजों के लिए सपोर्ट ग्रुप बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज की आर्थिक स्थिति बेहतर इलाज में बाधा नहीं बननी चाहिए। एंडोक्राइन सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. आनंद मिश्रा ने कहा कि केजीएमयू जैसे सरकारी अस्पतालों में कैंसर का विश्वस्तरीय और किफायती इलाज उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा

विशेष अतिथि अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने गीत प्रस्तुत कर मरीजों का हौसला बढ़ाया। हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी की प्रस्तुति और नेहा सिंह व अंजू मिश्रा के कथक ने दर्शकों का मन मोह लिया। विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि इलाज के दौरान परिवार का सहयोग मरीज के लिए सबसे बड़ी ताकत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed