{"_id":"699f60f3377468d4d9094416","slug":"women-stole-gold-chain-from-a-jewelers-shop-lucknow-news-c-13-lko1096-1621773-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सराफे की दुकान से महिलाओं ने सोने की चेन पार की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सराफे की दुकान से महिलाओं ने सोने की चेन पार की
Thu, 26 Feb 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। तालकटोरा के राजाजीपुरम ई ब्लॉक स्थित सराफे की दुकान में आभूषण देखने के बहाने पहुंचीं दो महिलाओं ने एक लाख की चेन पार कर दी। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ई ब्लॉक निवासी गौतम लाल ने थाने में अज्ञात महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी है।
गौतम के अनुसार, 10 फरवरी को उनका बेटा अंश (17) व मां दुकान पर मौजूद थीं। दोपहर करीब तीन बजे दो महिलाएं दुकान पर आईं और कान की बाली दिखाने को कहा। अंश ने डिब्बे की बालियां ट्रे में डालकर काउंटर पर रख दी। उसी में एक चेन भी थी। इसी दौरान एक महिला ने चेन हाथ में छिपा ली और बाली पसंद कराने के लिए अन्य सहेली को बुलाकर लाने की बात कहकर दुकान से निकल गईं। गौतम ने बताया कि उनके घर में शादी समारोह था, इसलिए दुकान 10 दिन बंद रही। रविवार को दुकान खोली तो जांच करने पर सोने की चेन गायब मिली। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आरोपी महिलाओं की पहचान की जा रही है।