फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women's Reservation Bill: Women will get 26 Lok Sabha and 132 Assembly seats in UP

महिला आरक्षण : यूपी में लोकसभा की 26, विधानसभा की 132 सीटें मिलेंगी महिलाओं को, अभी 12 फीसदी

Tue, 19 Sep 2023 04:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 19 Sep 2023 04:55 PM IST
सार

वर्तमान में यूपी विधानसभा के 403 सदस्यों में से 48 महिलाएं हैं। यानी, निम्न सदन में उनकी भागीदारी महज 12 फीसदी ही है, जो उनकी जनसंख्या के अनुपात के लिहाज से बेहद कम है।

विज्ञापन
Women's Reservation Bill: Women will get 26 Lok Sabha and 132 Assembly seats in UP
यह बिल पास होने के बाद सदन में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसद से महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर यूपी में भी महिलाओं को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। यहां की 26 लोकसभा और 132 विधानसभा सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी। आजादी के 75 साल बाद भी यहां आधी आबादी को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल सका था।

विज्ञापन


वर्तमान में यूपी विधानसभा के 403 सदस्यों में से 48 महिलाएं हैं। यानी, निम्न सदन में उनकी भागीदारी महज 12 फीसदी ही है, जो उनकी जनसंख्या के अनुपात के लिहाज से बेहद कम है। उच्च सदन यानी विधान परिषद में तो उनकी भागीदारी मात्र 6 फीसदी है। यूपी में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं, जिनमें से 11 सांसद ही महिला हैं। इस तरह से यूपी से लोकसभा सीटों में उनका प्रतिनिधित्व देश के औसत 15 फीसदी से कम है। यूपी की कुल लोकसभा सीटों में से 14 फीसदी ही महिलाओं के हिस्से में हैं।
विज्ञापन


राजनीतिक मामलों के जानकार प्रो. संजय गुप्ता कहते हैं कि महिलाओं को आरक्षण दिए जाने से उनकी राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी, जिससे उनकी मुक्ति के वास्तविक युग की शुरुआत होगी। रुहेलखंड विवि की राजनीति शास्त्र की शिक्षिका डॉ. वंदना शर्मा कहती हैं कि महिलाओं की बरसों पुरानी मुराद पूरी हुई है। इससे उन्हें समाज में सच्चे अर्थों में बराबरी का हक मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed