{"_id":"5c75e960bdec2211a00c8cd0","slug":"women-s-pink-express-buses-ready-to-run-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश में दौड़ने को तैयार महिला पिंक एक्सप्रेस बसें, परिवार संग करें सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश में दौड़ने को तैयार महिला पिंक एक्सप्रेस बसें, परिवार संग करें सफर
Wed, 27 Feb 2019 07:05 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 27 Feb 2019 07:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने लखनऊ से 17 एसी महिला स्पेशल ‘पिंक एक्सप्रेस’ बसें चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। आठ रूट पर इन्हें चलाने की जिम्मेदारी अवध डिपो को सौंपी गई है।
विज्ञापन
इनका संचालन 28 फरवरी से प्रयागराज, आगरा, दिल्ली (वाया आगरा एक्सप्रेस-वे), झांसी, वाराणसी, गाजीपुर (बस पहले कानपुर जाएगी, फिर लखनऊ वापस आकर गाजीपुर जाएगी) और उत्तराखंड के हरिद्वार एवं हल्द्वानी के लिए होगा। इस महिला स्पेशल बस में परिवार संग पुरुष भी सफर कर पाएंगे।
विज्ञापन
टाटा मोटर्स ने नौ बसों की पहली खेप परिवहन निगम को सौंप दी है, जबकि 50 बसों का संचालन प्रस्तावित है। इन बसों में महिलाएं वॉल्वो से कम किराये में सुरक्षित सफर कर सकेंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
परिवहन निगम की प्रावैधिक इकाई के मुख्य प्रधान प्रबंधक जयदीप वर्मा ने बताया कि नौ ‘पिंक एक्सप्रेस’ बसें लखनऊ परिक्षेत्र को आवंटित की गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन्हें 28 को हरी झंडी दिखाएंगे।
पिंक एक्सप्रेस बसों की खासियत
- 44 सीटर इस बस में हर सीट पर पैनिक बटन।
- सीसीटीवी कैमरे से लैस, यूपी-100 से लिंक।
- महिला कंडक्टर एवं सुरक्षाकर्मी की तैनाती।
- कीमत 50 लाख, आरामदायक 232 सीटें
लखनऊ से किराया
रूट बसें किराया
वाराणसी 2 517
हल्द्वानी 2 543
झांसी 2 519
आगरा 2 597
हरिद्वार 2 758
दिल्ली 4 901
निर्भया योजना के तहत खरीदी गईं महिला स्पेशल पिंक एक्सप्रेस बसें गोमतीनगर स्थित कार्यशाला में खड़ी हैं। प्रबंध निदेशक धीरज साहू ने मंगलवार को इनका जायजा लेकर संचालन को हरी झंडी दे दी।
- पीके बोस, क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ परिक्षेत्र परिवहन निगम