फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women's number go up in Panchayat posts in Uttar Pradesh.

यूपी: पंचायतों में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं बनीं ‘पंच परमेश्वर’, 53.7 प्रतिशत पंचायतों में सत्ता महिलाओं के हाथों में

Thu, 15 Jul 2021 02:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 15 Jul 2021 02:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश की पंचायतों में महिलाओं का एक तिहाई आरक्षण है लेकिन इन पदों पर उनकी मौजूदगी कोटे से ज्यादा है। यूपी के इतिहास में पहली बार महिलाओं ने पंचायत चुनावों में सबसे ज्यादा सीटों पर हासिल की है।

विज्ञापन
Women's number go up in Panchayat posts in Uttar Pradesh.
जिला पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की पंचायतों में इस बार भी पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के सिर जीत का ताज सजा है। 53.7 प्रतिशत पंचायतों में सत्ता अब महिलाओं के हाथों में हैं। ग्राम प्रधान से लेकर ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर महिलाएं सिरमौर रहीं हैं।

विज्ञापन


अहम यह है कि प्रदेश की पंचायतों में महिलाओं का एक तिहाई आरक्षण है लेकिन इन पदों पर उनकी मौजूदगी कोटे से ज्यादा है। यूपी के इतिहास में पहली बार महिलाओं ने पंचायत चुनावों में सबसे ज्यादा सीटों पर हासिल की है।
विज्ञापन


प्रदेश में ग्राम प्रधान के 58,176 पदों पर चुनाव हुए थे जिसमें 31,212 पदों पर महिलाओं ने जीत हासिल की। 26,955 पदों पर पुरुष जीते हैं। पिछली सरकार में 25,809 महिलाएं ही ग्राम प्रधान का चुनाव जीतीं थी। महिलाओं का दबदबा इस कदर बढ़ा कि सूबे के 75 जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों में से 42 पर महिलाओं का कब्जा हो गया जबकि एक तिहाई आरक्षण कोटे के अनुसार उनकी हिस्सेदारी 24 पदों तक होती है। इन पदों पर महिला प्रतिनिधित्व 56 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष के 33 पदों पर पुरुषों को जीत हासिल हुई है। क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष यानि ब्लाक प्रमुख पद पर 825 पदों में से 447 पर महिलाएं जीतीं। उनकी यह हिस्सेदारी भी 54.2 प्रतिशत है। ब्लाक प्रमुख के 378 पदों पर पुरुष जीते हैं, उनकी यह हिस्सेदारी 45.8 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed