फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women protest demanding road construction and cleanliness

Lucknow News: सड़क निर्माण और सफाई की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन

Thu, 30 Oct 2025 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Women protest demanding road construction and cleanliness
नगर निगम पर प्रदर्शन करतीं महिलाएं और वार्ता करतीं महापाैर।  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


साउथ सिटी काॅलोनी की खराब सड़क बनवाने की मांग को लेकर बुधवार को साउथ सिटी वीमेंस एसोसिएशन की महिलाओं ने नगर निगम मुख्यालय पर पोस्टर बैनर लेकर प्रदर्शन किया। इन महिलाओं ने सड़क निर्माण सहित कॉलोनी से जुड़ी अन्य समस्याओं के संबंध में महापौर को मांग पत्र भी सौंपा।




महापौर ने कॉलोनी की महिलाओं से कहा कि आप लोगों को पहले आना चाहिए था। इस समय 15वें वित्त का बजट समाप्त हो गया है। अगली बार बजट आएगा तो सड़क बनवाई जाएगी। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि घरों के बाहर किए गए अतिक्रमण से इलाके की नालियां बंद हो गई हैं। थोड़ी सी बारिश में ही पानी भर जाता है। मौके पर जांच कर उचित्त कार्रवाई की जाए। ये भी बताया कि साउथ सिटी की सड़कों पर 15 दिन में भी एक बार भी झाड़ू नहीं लगा। कोई वीआईपी फोन करे तो सफाई सुपरवाइजर उन्हीं के घर के पास सफाई करवाते हैं। बाकी इलाके में नियमित सफाई नहीं होती। काॅलोनी के खाली प्लाॅट कूड़ाघर बनते जा रहे हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। काॅलोनी में नियमित फाॅगिंग भी नहीं होती है। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं का नेतृत्व मधु गर्ग ने किया।
विज्ञापन

नगर निगम पर प्रदर्शन करतीं महिलाएं और वार्ता करतीं महापाैर। 

नगर निगम पर प्रदर्शन करतीं महिलाएं और वार्ता करतीं महापाैर। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed