फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women power desperate to wear khaki, 15 lakh applications, 12 thousand will be recruited

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा : खाकी पहनने को बेताब महिला शक्ति, 15 लाख आवेदन, 12 हजार होंगी भर्ती

Thu, 22 Aug 2024 01:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अशोक मिश्रा, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अशोक मिश्रा, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 22 Aug 2024 01:17 PM IST
सार

पुलिस भर्ती बोर्ड को सिपाही सीधी भर्ती के लिए करीब 48 लाख आवेदन मिले हैं। सिपाही के एक पद के लिए करीब 83 दावेदार हैं। आवेदन करने वालों में करीब 35 लाख पुरुष व 15 लाख महिलाएं हैं। महिला सिपाही के एक पद के लिए 125 दावेदार हैं।

विज्ञापन
Women power desperate to wear khaki, 15 lakh applications, 12 thousand will be recruited
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया के सबसे बड़े पुलिस बल में महिला शक्ति शामिल होने के लिए बेताब है। सिपाही बनकर खाकी पहनने के लिए 15 लाख महिलाओं ने रुचि दिखाई है, जिनमें से करीब 12 हजार का चयन होना है। इसके साथ ही यूपी पुलिस में महिलाओं की संख्या तकरीबन 50 हजार हो जाएगी। इस भर्ती के बाद प्रदेश पुलिस में महिलाओं की 20 फीसदी दावेदारी भी पूरी हो जाएगी। बता दें कि प्रदेश पुलिस में वर्तमान में करीब 37 हजार महिलाएं कार्यरत हैं, जिसमें से 35 हजार नागरिक पुलिस में हैं।

विज्ञापन

बता दें कि देश भर के पुलिस बल में यदि महिला और पुरुष कर्मियों के अनुपात पर गौर करें तो बिहार पहले स्थान पर है। यूपी में वर्तमान में करीब 12 फीसदी महिलाकर्मी हैं। सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती में महिलाओं के लिए 20 फीसदी आरक्षण का नियम है, जिसके बाद 12 हजार महिलाओं को खाकी पहनने का मौका मिलेगा। इससे प्रदेश पुलिस में महिलाओं की संख्या करीब 50 हजार तक पहुंच जाएगी। वहीं, भर्तियों के बाद यूपी पुलिस बल में महिलाओं का अनुपात भी बढ़ जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद प्रदेश पुलिस में महिलाओं का अनुपात करीब 12 फीसदी से बढ़कर 15 फीसदी हो जाएगा। वहीं पीएसी में तीन महिला वाहिनियों के लिए होने वाली भर्तियों के बाद यह अनुपात 20 फीसदी तक हो जाएगा।

विज्ञापन

 

एक पद के 83 उम्मीदवार
पुलिस भर्ती बोर्ड को सिपाही सीधी भर्ती के लिए करीब 48 लाख आवेदन मिले हैं। सिपाही के एक पद के लिए करीब 83 दावेदार हैं। आवेदन करने वालों में करीब 35 लाख पुरुष व 15 लाख महिलाएं हैं। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने पुलिस का हिस्सा बनने के लिए आवेदन किया है। महिला सिपाही के एक पद के लिए 125 दावेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार सबसे आगे
यदि पुलिस बल में महिलाओं के अनुपात की बात करें तो बिहार सबसे आगे है। बिहार में 25.3 फीसदी महिला पुलिसकर्मी हैं। इसके बाद हिमाचल प्रदेश में 19.2 फीसदी और तामिलाडु में 18.5 फीसद महिलाकर्मी हैं। पिछले कई वर्षों से प्रदेश पुलिस में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रयास हो रहे हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया के लटकने से इसे पूरा नहीं किया जा सका।

फैक्ट फाइल

- 15 लाख आवेदन सिपाही बनने के लिए महिलाओं ने किए

- 12 हजार महिलाओं को प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनने का मिलेगा मौका

- 35200 महिलाकर्मी नागरिक पुलिस में वर्तमान में हैं कार्यरत

- 2500 महिलाकर्मी प्रदेश पुलिस बल की अन्य शाखाओं में कार्यरत

- 50 हजार तक महिलाकर्मी हो जाएंगी हालिया भर्ती प्रक्रिया के बाद

- 3.10 लाख पुलिसकर्मी वर्तमान में प्रदेश पुलिस बल का हैं हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed