फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women politicians very less in state politics

राजनीति में आधी आबादी के साथ नाइंसाफी

Tue, 25 Mar 2014 02:26 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Mar 2014 02:26 PM IST
विज्ञापन
women politicians very less in state politics

इस पर लगभग हर किसी ने मुहर लगा दी थी कि 16वीं लोकसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देकर देश की सियासत महत्वपूर्ण परिवर्तन की गवाह बनेगी। पर सियासी दलों का रवैया इस उम्मीद को तोड़ रहा है।

विज्ञापन


महिला आरक्षण के समर्थन में बड़ी-बड़ी बातें करने वाले दल महिलाओं को टिकट देने में दिल बड़ा नहीं कर पाए।

ऐसी स्थिति में महिला आरक्षण पर वे ईमानदारी से आगे बढ़ेंगे, यह बहुत मुश्किल दिख रहा है। इस मुद्दे पर सभी दलों का रुख एक जैसा ही दिखाई दे रहा है।

माया की पार्टी सबसे ज्यादा कंजूस

women politicians very less in state politics

दिलचस्प यह कि प्रदेश में महिला नेता के नेतृत्व वाली बसपा इस मामले में सबसे कंजूस रही है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सूबे की सभी 80 सीटों के प्रत्याशी घोषित कर दिए।

पर, महिलाओं के हिस्से में सिर्फ सात सीटें आई हैं। यानी सिर्फ नौ फीसदी। इसी से स्थिति का आकलन आसानी से किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रही भाजपा की हकीकत

women politicians very less in state politics

भाजपा ने सबसे पहले महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का नारा बुलंद किया था।

अटल बिहारी वाजपेयी ने पार्टी के लोगों से संगठन में महिलाओं को सभी स्थानों पर कम से कम 33 फीसदी आरक्षण का नारा दिया था।

पार्टी इस दिशा में आगे भी बढ़ी। पर, जब टिकट देने का नंबर आया तो कंजूसी दिखा दी।

पार्टी ने सिर्फ 14 प्रतिशत महिलाओं को ही टिकट दिया। अब तक जो 70 सीटें घोषित की गई हैं, उनमें सिर्फ 10 महिलाएं हैं।

विज्ञापन

सपा-कांग्रेस भी एक ही जैसे

women politicians very less in state politics

सपा व कांग्रेस भी इसी राह समाजवादी पार्टी व कांग्रेस का हाल भी ऐसा ही है।

सपा ने 78 प्रत्याशियों में 11 और कांग्रेस ने 65 प्रत्याशियों में 10 महिलाओं को टिकट दिया है।

यानी सपा ने 14 फीसदी तो कांग्रेस ने 15 फीसदी टिकट महिलाओं को दिया है। पर, राष्ट्रीय लोकदल का आंकड़ा दिलचस्प है।

यूं तो पार्टी सिर्फ आठ सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है। पर, उसने दो महिलाओं को टिकट दिया है। यह प्रतिशत 25 हो जाता है।

किसने कहां उतारा महिला प्रत्याशी

women politicians very less in state politics

सपा : कन्नौज, गोंडा, गोरखपुर, फतेहपुरसीकरी,अमरोहा, बरेली, कन्नौज, बाराबंकी (सु.), मोहनलालगंज (सु.), गाजीपुर, हरदोई (सु.)व भदोही।

कांग्रेस : लखनऊ, मेरठ, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बलिया, मुरादाबाद।

भाजपा : मथुरा, पीलीभीत, शाहजहांपुर (सु.), धौरहरा, मिश्रिख (सु.), झांसी, फतेहपुर, बाराबंकी (सु.), बहराइच (सु.), लालगंज (सु.)।

बसपा : फतेहपुर सीकरी, मैनपुरी, आंवला, सीतापुर, झांसी, इलाहाबाद, मिर्जापुर

रालोद :
बिजनौर, बुलंदशहर (सु.)

यूपी में वर्तमान महिला सांसद

women politicians very less in state politics

रायबरेली सोनिया गांधी, कन्नौजडिंपल यादव, रामपुर जयाप्रदा, प्रतापगढ़ रत्ना सिंह,हाथरस सारिका बघेल, कैराना तबस्सुम बेगम, अलीगढ़ राजकुमारी चौहान, फतेहुपरसीकरी सीमा उपाध्याय,आंवला मेनका गांधी, सीतापुर कैसर जहां, हरदोई ऊषा वर्मा,उन्नाव अनु टंडन, मोहनलालगंज सुशीला सरोज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed