{"_id":"5d8907e58ebc3e01665e46cf","slug":"women-organisations-want-rape-case-should-be-filed-against-chinmayanand","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला संगठनों की मांग, चिन्मयानंद पर दुष्कर्म की धाराएं लगाकर ठीक तरह से हो जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला संगठनों की मांग, चिन्मयानंद पर दुष्कर्म की धाराएं लगाकर ठीक तरह से हो जांच
Mon, 23 Sep 2019 11:29 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के महिला संगठनों ने चिन्मयानंद पर दुष्कर्म की सही धाराएं लगाकर मामले की ठीक तरह से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
यूपी प्रेस क्लब में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में साझी दुनिया की अध्यक्ष और लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व वीसी रूपरेखा वर्मा ने कहा कि सरकार इस मामले में हीला-हवाली कर रही है।
विज्ञापन
एडवा की मधु गर्ग ने कहा कि पकड़े जाने वाले बाबा ज्यादातर एक विशेष पार्टी से जुड़े दिखते हैं। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी पर भी सवाल उठते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता ताहिरा हसन ने कहा कि ये पूरा मामला दिखाता है कि किस तरह एसआईटी ने जस्टिस वर्मा कमेटी की बातों की अवहेलना की है।
विज्ञापन
महिला फेडरेशन की आशा मिश्रा ने कहा कि जिन लड़कियों ने हिम्मत की उन्हें भी न्याय नहीं मिल पा रहा है। आली की कार्यकारी निदेशक और वकील रेनू मिश्रा ने कहा कि जब पीड़िता ने दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई थी तो यहां तुरंत केस क्यों नहीं दर्ज किया गया?