{"_id":"5a20db084f1c1baf678bf1d6","slug":"women-mayor-of-lucknow-will-be-from-bhartiy-janta-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी से हो सकती हैं लखनऊ की पहली महिला मेयर, संयुक्ता भाटिया बड़े अंतर से आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी से हो सकती हैं लखनऊ की पहली महिला मेयर, संयुक्ता भाटिया बड़े अंतर से आगे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 01 Dec 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
संयुक्ता भाटिया
उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव की अब तक हुई मतगणना में बीजेपी की संयुक्ता भाटिया करीब 1728 वोटों से आगे चल रही हैं। उनका मुकाबला सपा की मीरा वर्धन से चल रहा है। वोटों के अंतर को देखते हुए अबतक एक बात तो साफ हो रही है कि लखनऊ की पहली महिला मेयर बीजेपी से हो सकती हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में हुए नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे से जारी है। इन जिलों के 334 केंद्रों को मतगणना केंद्र बनाया गया है। आज शाम तक 79, 113 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन
मतगणना से अब तक आए परिणाम में प्रदेश के 16 नगर निगमों में से 12 पर भाजपा आगे है, जबकि चार पर बसपा आगे चल रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीएसपी का दबदबा देखने को मिल रहा है। जिन चार सीटों पर बसपा आगे चल रही है, वह सभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हैं।
विज्ञापन