{"_id":"5987f9d84f1c1bee318b4664","slug":"women-enjoy-free-journey-on-rakshabandhan-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में आज फ्री बस यात्रा कर भाइयों के राखी बांधने जा रही हैं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में आज फ्री बस यात्रा कर भाइयों के राखी बांधने जा रही हैं महिलाएं
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार की तरफ से रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को दी गई फ्री बस यात्रा की सौगात ने महिलाओं की खुशी बढ़ा दी है। वहीं, बस कंडक्टर भी जानकारी न होने पर उन्हें सूचना दे रहे हैं।
विज्ञापन
चारबाग से इलाहाबाद जा रही बस में जब अन्य लोग टिकट ले रहे थे तभी एक बुजुर्ग महिला ने भी टिकट के लिए पैसे निकाले, जिस पर कंडक्टर ने कहा कि बहन जी, आज पैसे देने का नहीं, लेने का दिन है। इस पर बस में बैठे सभी यात्री हंस पड़े।
विज्ञापन
हांलांकि, इस दौरान महिलाओं को दिए गए टिकट के बदले पैसे लेने की जगह टिकट पर महिला लिखा गया। खास बात है कि जिन महिलाओं को इसकी जानकारी नहीं है। उनसे पैसे ऐंठने की जगह बस कंडक्टर उन्हें जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदेश की योगी सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को सौगात देते हुए आज के दिन उनके लिए बस यात्रा फ्री कर दी है, जिससे महिलाओं के लिए त्यौहार की खुशी और बढ़ गई है। महिलाओं को रविवार की रात 12 बजे से सोमवार की रात 12 बजे तक बसों में किराया नहीं देना होगा।